जयपुर मेयर चुनाव में हंगामा, कांग्रेस विधायक को रोकने और भाजपा नेताओं की मौजूदगी पर बवाल
जयपुर मेयर चुनाव में हंगामा, कांग्रेस विधायक को रोकने और भाजपा नेताओं की मौजूदगी पर बवाल पुलिस की समझाइश के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निगम परिसर छोड़ दिया. इसके बाद कांग्रेस पार्षदों की ओर से दोबारा मतदान शुरू किया गया. Pu…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर मेयर चुनाव में हंगामा, कांग्रेस विधायक को रोकने और भाजपा नेताओं की मौजूदगी पर बवाल
पुलिस की समझाइश के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निगम परिसर छोड़ दिया. इसके बाद कांग्रेस पार्षदों की ओर से दोबारा मतदान शुरू किया गया.
Published : September 25, 2026 at 1:36 PM IST
जयपुर: जयपुर नगर निगम के महापौर चुनाव के लिए मतदान का दौर जारी है. मतदान के दौरान नगर निगम मुख्यालय के अंदर और बाहर सियासी हलचल देखने को मिली. किसी पार्षद ने नगर निगम मुख्यालय पर पहुंच मतदान से पहले मत्था टेका, तो कोई बुर्के में मतदान करने पहुंची. वहीं, भाजपा पार्षद प्रशिक्षण शिविर से बसों के जरिए नगर निगम मुख्यालय पहुंचे. मतदान के दौरान नगर निगम मुख्यालय परिसर में भाजपा नेताओं की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस के पार्षदों और विधायकों ने आपत्ति जताई. कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के आदर्श नगर प्रत्याशी रहे रवि नैयर और पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता की मौजूदगी पर सवाल उठाए. कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि निगम मुख्यालय पर उनके प्रवेश को रोका जा रहा है, जबकि भाजपा नेताओं की सुबह से मौजूदगी बनी हुई है.
भाजपा नेताओं को बाहर भेजने की मांग पर कांग्रेसी पार्षदों ने रोका मतदान: कांग्रेस की ओर से रवि नैयर और मोहनलाल गुप्ता को नगर निगम मुख्यालय परिसर से बाहर भेजने की मांग की गई. इसको लेकर कांग्रेस के पार्षदों ने कुछ देर के लिए मतदान रोक दिया. कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच बातचीत के बाद पुलिस प्रशासन ने भाजपा नेताओं को परिसर से बाहर जाने की समझाइश की. पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निगम मुख्यालय परिसर छोड़ दिया. इसके बाद कांग्रेस के पार्षदों की ओर से दोबारा मतदान शुरू किया गया.
भाजपा का दावा 90 से ज्यादा वोट से जीतेंगे: महापौर चुनाव को लेकर भाजपा ने 90 से ज्यादा वोट मिलने का दावा किया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी के प्रत्याशी को पर्याप्त समर्थन हासिल है और महापौर पद पर भाजपा की जीत होगी. भाजपा की बस से कई निर्दलीय पार्षद भी उतरे, जो प्रशिक्षण शिविर में मौजूद थे. ऐसे में भाजपा ने न सिर्फ निर्दलीय पार्षद बल्कि कांग्रेस पार्षदों के भी भाजपा के पक्ष में मतदान किए जाने का दावा किया.
कांग्रेस बोली नतीजे चौंकाने वाले होंगे: वहीं कांग्रेस का कहना है कि महापौर चुनाव में नतीजे आश्चर्य करने वाले होंगे. कांग्रेस नेताओं का दावा है कि मतदान के दौरान समीकरण बदल सकते हैं और परिणाम घोषित होने तक तस्वीर साफ नहीं होगी. 150 सदस्यीय नगर निगम में भाजपा के पास वर्तमान में 78 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के 57 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं. ऐसे में महापौर चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी अहम मानी जा रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Who is Sunil Kothari: जयपुर में मेयर बने सुनील कोठारी, जानें अपने महापौर के बारे में सबकुछ

कोटा में कांग्रेस को बड़ा झटका, क्रॉस वोटिंग से BJP की अनुसुईया गोस्वामी बनीं मेयर, जयपुर में बवाल

Rajasthan Mayor Election 2026 Live: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में BJP की जीत की हैट्रिक... ओवरऑल स्कोर में 10 में 9 भाजपा


