होम›खेल›राजस्थान मेयर चुनाव का फाइनल नतीजा आया... जयपुर, जोधपुर और कोटा में जीती BJP
खेल

राजस्थान मेयर चुनाव का फाइनल नतीजा आया... जयपुर, जोधपुर और कोटा में जीती BJP

Sign In Advertisement X राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर पद के लिए मतदान हुआ. तीनों नगर निगमों में बीजेपी ने जीत…

AajTak के अनुसार25 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
राजस्थान मेयर चुनाव का फाइनल नतीजा आया... जयपुर, जोधपुर और कोटा में जीती BJP

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर पद के लिए मतदान हुआ. तीनों नगर निगमों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. जयपुर में बीजेपी के सुनील कोठारी नए मेयर चुने गए हैं. जोधपुर में बीजेपी के प्रसन्न चंद मेहता ने जीत दर्ज की है. वहीं कोटा में बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी मेयर चुनी गई हैं.

इन तीनों सीट पर जीत के साथ ही राजस्थान के 10 नगर निगमों के चुनाव में बीजेपी ने 9 नगर निगमों में जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक नगर निगम में जीत मिली है.

जयपुर नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी के सुनील कोठारी जयपुर के नए मेयर चुने गए हैं. सुनील कोठारी वार्ड 112 से पार्षद हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस की सुनीता मावर से था. सुनीता मावर वार्ड 118 से पार्षद हैं.

वहीं जोधपुर नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी के प्रसन्न चंद मेहता ने जीत दर्ज की है. चुनाव में बीजेपी को 53 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 47 वोट पड़े. इस जीत के साथ प्रश्ननचंद मेहता जोधपुर के नए महापौर बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस में हाहाकार, बीजेपी में भी शुरू हुआ मंथन

Advertisement

कोटा में अनुसुइया गोस्वामी बनीं मेयर

कोटा नगर निगम के मेयर पद पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी मेयर चुनी गई हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस की सुनीता सुमन से था. 100 वार्ड वाले कोटा नगर निगम में बीजेपी के पास 57 पार्षद थे. दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के बाद बीजेपी के पक्ष में 59 पार्षदों का समर्थन बताया गया था. वहीं कांग्रेस के पास 39 पार्षद थे. चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज कर मेयर पद अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें: पार्षदों की करोड़ों में लग रही बोली! निकाय चुनाव के बाद राजस्थान में शुरू हुआ 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' का खेल

दरअसल, जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ. मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हुई और आज ही नतीजे घोषित किए गए. राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों के लिए आज की तारीख तय की थी. इसके अलावा कोटा जिले की नवगठित सुकेत नगर पालिका में पहली बार अध्यक्ष का चुनाव भी हुआ. राजस्थान मेयर चुनाव के नतीजों में जयपुर, जोधपुर और कोटा तीनों जगह बीजेपी ने जीत दर्ज की है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें