जयपुर संभाग बना राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियन
जयपुर संभाग बना राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियन देहरादून में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में जयपुर ने देहरादून को 3-1 से पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता। जयप…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर संभाग बना राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियन
देहरादून में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में जयपुर ने देहरादून को 3-1 से पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता। जयपुर की गोलकीपर वृंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पेनल्टी रोकी। विजेता को 70 हजार और उपविजेता को 42 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
देहरादून। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आयोजित 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता फुटबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग का शुक्रवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबला जयपुर और देहरादून संभाग के बीच खेला गया। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में जयपुर ने देहरादून को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जयपुर की गोलकीपर वृंदा ने दो पेनल्टी रोककर शानदार प्रदर्शन किया। जयपुर की ओर से गोरिका यादव, देवसा सोनी और खुशी यादव ने गोल किए, जबकि देहरादून की ओर से संध्या ने एक गोल किया। विजेता जयपुर को 70 हजार, उपविजेता देहरादून को 42 हजार और तीसरे स्थान पर रही मुंबई टीम को 28 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
समापन समारोह में केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपायुक्त प्रीति सक्सेना और सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्राचार्य बसंती खंपा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान मेयर चुनाव का फाइनल नतीजा आया... जयपुर, जोधपुर और कोटा में जीती BJP

LCC Projects jumps after emerging L1 bidder for sprinkler irrigation project in Rajasthan

Rajasthan News: Chief Secretary Stresses Last-Mile Delivery in Review of 12 Rajasthan Flagship Activities


