होमक्राइमराजस्थान में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने तेजाब डालकर हत्या का लगाया आरोप
क्राइम

राजस्थान में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने तेजाब डालकर हत्या का लगाया आरोप

राजस्थान में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने तेजाब डालकर हत्या का लगाया आरोप राजस्थान में रंगाई-पुताई का काम करने वाले 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने ठेकेदार पर तेजाब डालकर हत्या का आरोप…

Hindustan के अनुसार20 सितंबर 2026 को 09:04 pm बजे
राजस्थान में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने तेजाब डालकर हत्या का लगाया आरोप

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने तेजाब डालकर हत्या का लगाया आरोप

राजस्थान में रंगाई-पुताई का काम करने वाले 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने ठेकेदार पर तेजाब डालकर हत्या का आरोप लगाया है। ठेकेदार का कहना है कि युवक करंट लगने से मरा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।

बकेवर। राजस्थान में रंगाई-पुताई का काम करने गए 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को शव गांव पहुंचने पर उसके शरीर पर जलने के निशान देखकर परिजनों ने ठेकेदार पर तेजाब डालकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। ठेकेदार ने पुताई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट लगने को मौत की वजह बताई। मामले की जानकारी मिलने पर बकेवर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के किशनपुर मलूपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार तीन साल से गांव के ही ठेकेदार धर्मेंद्र कुमार शर्मा के साथ रंगाई-पुताई का काम करता था।

करीब एक सप्ताह पहले वह ठेकेदार के साथ राजस्थान गया था। मृतक के पिता गणेश प्रजापति ने बताया कि सत्येंद्र उनका इकलौता बेटा था। उसने जनता कॉलेज बकेवर से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी। रोजगार नहीं मिलने के कारण वह ठेकेदार के साथ काम कर रहा था।पिता के अनुसार शनिवार शाम ठेकेदार ने फोन कर सत्येंद्र की तबीयत खराब होने की जानकारी दी और परिजनों को राजस्थान बुलाया। परिवार के लोग वाहन से राजस्थान के लिए रवाना हुए। इसी दौरान ठेकेदार ने दोबारा फोन कर सत्येंद्र को उपचार के लिए सैफई ले जाने की बात कही और परिजनों को वापस लौटने के लिए कहा। परिजन लौट आए। इसके बाद ठेकेदार सत्येंद्र का शव लेकर गांव पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि उन्हें मौत की पूरी जानकारी नहीं दी गई और शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। मृतक की मां त्रिवेणी देवी ने बताया कि बेटे के शरीर पर जलने के निशान दिखाई दिए। उन्होंने तेजाब डालकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम की मांग की।बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि युवक की मौत राजस्थान में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें