एनसीपी नेता सारंग ने की अजमेर दरगाह में जियारत, दिवंगत नेता अजित पंवार की आत्मा की शांति की दुआ की
एनसीपी नेता सारंग ने की अजमेर दरगाह में जियारत, दिवंगत नेता अजित पंवार की आत्मा की शांति की दुआ की सलीम सारंग ने पंवार परिवार की तरफ से सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में चादर और फूल चढ़ाए. Published…

सौजन्य से:- ETV Bharat
एनसीपी नेता सारंग ने की अजमेर दरगाह में जियारत, दिवंगत नेता अजित पंवार की आत्मा की शांति की दुआ की
सलीम सारंग ने पंवार परिवार की तरफ से सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में चादर और फूल चढ़ाए.
Published : June 10, 2026 at 9:46 AM IST
अजमेर: महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी अजित पंवार) के उपाध्यक्ष व मौलाना आजाद आर्थिक विकास महामंडल संचालक एवं मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने अजमेर दरगाह में जियारत की. वे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे और पंवार परिवार की तरफ से सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में चादर और फूल चढ़ाए.
अजमेर दरगाह के खादिम सैय्यद वली मोहम्मद चिश्ती नियाजी ने सलीम सारंग व प्रतिनिधिमंडल को जियारत कराई. अतिथियों की दस्तारबंदी कर तबर्रुक भेंट किया गया. सलीम सारंग ने दरगाह हाजिरी के बाद जायरीन में लंगर बांटा और जिंदगी में कामयाबी की दुआ मांगी.
एनसीनी नेता सलीम सारंग ने बताया कि अजमेर दरगाह में हाजिरी का मकसद देश मे अमन एवं शांति बहाली की दुआ और अजित पंवार परिवार की सलामती और खुशियों की दुआ करना था. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से अजमेर ख्वाजा के दरबार में देश की तरक्की के साथ महाराष्ट्र के दिवंगत नेता अजित पंवार की आत्मा की शांति की दुआ करने आए हैं.
सलीम सारंग ने कहा कि अजित दादा पंवार महाराष्ट्र के मुस्लिम समाज के साथ हमेशा खड़े रहे. आज इस दुनिया में नही है तो उनकी बड़ी कमी महसूस होती है. सारंग ने कहा कि देश के मुस्लिम समाज शिक्षा में पिछड़ा हुआ है. ऐसे में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन उनके लिए हरसंभव प्रयास कर विभन्न संस्थान, व्यापार और राजनीति में भागीदारी समेत उच्च स्तर की एजुकेशन में मददगार बन रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


