होमक्राइमराजस्थान के 'थप्पडकांड' में फंसे नरेश मीणा को जेल जाना होगा, कोर्ट ने जमानत को खारिज किया
क्राइम

राजस्थान के 'थप्पडकांड' में फंसे नरेश मीणा को जेल जाना होगा, कोर्ट ने जमानत को खारिज किया

राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान के 'थप्पडकांड' के आरोपी नरेश मीणा की जमानत को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने उन्होंने शर्तों के उल्लंघन की बात कहकर इस फैसले पर पहुंची है, जो उन्हें हाईकोर्ट से मिली थी। अब नरेश मीणा को जेल जाना होगा...

Navbharat Times के अनुसार14 जुलाई 2026 को 05:16 am बजे
राजस्थान के 'थप्पडकांड' में फंसे नरेश मीणा को जेल जाना होगा, कोर्ट ने जमानत को खारिज किया

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान 'थप्पडकांड' से चर्चित हुए नरेश मीणा जाएंगे जेल , रद्द हुई जमानत, कोर्ट ने इस वजह से लिया फैसला

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से नरेश मीणा को मिली जमानत रद्द हो गई है। कोर्ट ने जमानत की शर्तों का पालन नहीं करने की बात को आधार मानते हुए नरेश मीणा की बेल को निरस्त कर दिया है।

एससी-एसटी कोर्ट में जमानत रद्द

यह पूरा मामला टोंक के नगरफोर्ट थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 166/2024 से जुड़ा है। नगरफोर्ट थाना पुलिस ने विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पीपी) के माध्यम से एससी-एसटी कोर्ट में जमानत निरस्त करने का आवेदन पेश किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। सरकारी वकील के अनुसार, नरेश मीणा को जिन शर्तों पर हाईकोर्ट से राहत मिली थी, उन्होंने बाहर आने के बाद उनका उल्लंघन किया।पुलिस का तर्क बना फिर से गिरफ्तारी का आधार

दरअसल, हाल ही में झालावाड़ स्कूल हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जाने के दौरान पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इसी गिरफ्तारी को हाईकोर्ट की जमानत की शर्तों का उल्लंघन माना और टोंक कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश कर जमानत खारिज करने की मांग की।जमानत रद्द होने पर नरेश मीणा की प्रतिक्रिया

कोर्ट के इस फैसले के बाद नरेश मीणा ने मीडिया के समक्ष अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'मैं न्यायालय के फैसले का सम्मान करता हूं। फैसले की कानूनी कॉपी आने के बाद आगे की विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।इस दौरान मीणा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सरकारी सिस्टम पर तीखा हमला बोला। मीणा ने कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए अपनी बात रखी। नरेश मीणा ने जानिए क्या कहा

नरेश मीणा ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि 'यह सच है कि अगर मैं उन नेताओं की तरह बड़े-बड़े गुनाह करके बीजेपी में चला जाता, तो तुरंत पाक-साफ हो जाता। लेकिन मैं जनता के हक के लिए कानून के दायरे में रहकर संघर्ष कर रहा हूं, जो बीजेपी को सहन नहीं हो रहा है। मीणा ने आगे यह भी कहा कि 'अगर इस लोकतंत्र में किसी पीड़ित परिवार से मिलने जाना जमानत का उल्लंघन माना जाएगा और पुलिस कोर्ट को गुमराह करेगी, तो संविधान की परिभाषा ही बदल जाएगी। मुझे साफ लगता है कि इस सिस्टम पर सत्ता का पूरा दबाव था।'बीजेपी पर किया सियासी हमला

उन्होंने आगे कहा कि गरीबों, किसानों, मजदूरों और असहायों के लिए आवाज उठाने के कारण अहंकारी बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है। यह सरकार युवा, किसान और गरीब वर्ग के पूरी तरह खिलाफ है।जमानत रद्द होने के बाद अब नरेश मीणा के वकील हाईकोर्ट की शरण लेने और फैसले को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं।कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें