'स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर' अभियान: जयपुर के परकोटा क्षेत्र में नगर निगम का स्वच्छता अभियान, आयुक्त ने संभाला मोर्चा
'स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर' अभियान: जयपुर के परकोटा क्षेत्र में नगर निगम का स्वच्छता अभियान, आयुक्त ने संभाला मोर्चा आयुक्त ने कहा कि यह अभियान एक बार का नहीं है, बल्कि सभी 13 जोन में नियमित रूप से चलाया जाएगा. Published…

सौजन्य से:- ETV Bharat
'स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर' अभियान: जयपुर के परकोटा क्षेत्र में नगर निगम का स्वच्छता अभियान, आयुक्त ने संभाला मोर्चा
आयुक्त ने कहा कि यह अभियान एक बार का नहीं है, बल्कि सभी 13 जोन में नियमित रूप से चलाया जाएगा.
Published : August 27, 2026 at 6:33 PM IST
जयपुर: 'स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर' अभियान के तहत परकोटा क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने मोर्चा संभाला और ई-रिक्शा व पैदल भ्रमण कर जायजा लिया. मानसून के बाद मौसमी बीमारियों की रोकथाम के संकल्प के साथ फॉगिंग कराई गई. आयुक्त ने संकरी गलियों और बाजारों में सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया और कहा कि डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और सफाई निरंतर जारी रहनी चाहिए.
निगम आयुक्त कसेरा ने बताया कि अभियान का दूसरा चरण गुरुवार को छोटी चौपड़ से शुरू हुआ. इससे पहले पहले चरण की शुरुआत 25 अगस्त 2026 को सांगानेर और मानसरोवर जोन से हुई थी. गुरुवार को किशनपोल और हवामहल जोन में अभियान चला.
पढ़ें: सड़क पर कचरा फेंकने वालों की खैर नहीं, निगम ने 11 हजार का जुर्माना ठोका
इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त, दोनों जोन के डीसी, डीसी हेल्थ और डीसी विजिलेंस मौजूद रहे. निगम ने आमजन से आसपास सफाई बनाए रखने में सहयोग की अपील की. नगरनिगम ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि 'स्वच्छ जयपुर स्वस्थ जयपुर' के संकल्प को साकार किया जा सके.
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को कई निर्देश दिए. खुले कचरा डिपो को तत्काल साफ करवाने, कचरा संग्रहण और परिवहन सुचारू रखने और सीवर व नालों की नियमित सफाई के निर्देश दिए. फॉगिंग मशीनों से मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम की गई. आयुक्त ने कहा कि यह अभियान एक बार का नहीं है, बल्कि सभी 13 जोन में नियमित रूप से चलाया जाएगा, ताकि पूरे शहर में स्वच्छता सुदृढ़ हो और नागरिकों को स्वस्थ वातावरण मिले. अभियान में सफाई कर्मचारी, सुपरवाइजर और अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मूंग के दाने जितने छोटे लड्डू गोपाल! उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई अद्भुत सूक्ष्म कलाकृति

जयपुर: दरगाह विवाद में हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, जिला अदालत की सुनवाई जारी रखने की मांग

निकाय चुनाव 2026: अजमेर और सिरोही में टिकट न मिलने से बीजेपी में बगावत, नाराज नेताओं ने निर्दलीय ठोकी ताल


