होमशिक्षा-करियरएक महिला प्रत्याशी ऐसी भी, जयपुर नगर निगम चुनाव में प्रचार से ज्यादा 'रामायण पाठ' पर भरोसा, जानें कितनी है संपत्ति
शिक्षा-करियर

एक महिला प्रत्याशी ऐसी भी, जयपुर नगर निगम चुनाव में प्रचार से ज्यादा 'रामायण पाठ' पर भरोसा, जानें कितनी है संपत्ति

जयपुर नगर निगम चुनाव में एक महिला प्रत्याशी संतोष सूद प्रचार से ज्यादा रामायण पाठ पर भरोसा करती हैं। वे रोजाना पांच घंटे रामायण का पाठ करती हैं और भगवान राम पर जीत का विश्वास रखती हैं। जयपुर: राजस्थान में होने जा रहे निक…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार5 सितंबर 2026 को 02:33 pm बजे
एक महिला प्रत्याशी ऐसी भी, जयपुर नगर निगम चुनाव में प्रचार से ज्यादा 'रामायण पाठ' पर भरोसा, जानें कितनी है संपत्ति

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

जयपुर नगर निगम चुनाव में एक महिला प्रत्याशी संतोष सूद प्रचार से ज्यादा रामायण पाठ पर भरोसा करती हैं। वे रोजाना पांच घंटे रामायण का पाठ करती हैं और भगवान राम पर जीत का विश्वास रखती हैं।

जयपुर: राजस्थान में होने जा रहे निकाय चुनाव का प्रचार इन दिनों जोरों पर है। मतदान में महज कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के राष्ट्रीय नेता राजस्थान का दौरा कर रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। इसी बीच एक प्रत्याशी ऐसा सामने आया है जिसे प्रचार से ज्यादा भगवान राम पर भरोसा है। भगवान पर भरोसा करने वाली यह प्रत्याशी जयपुर नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमा रही है।

प्रत्याशी कांग्रेस की, भरोसा राम पर

जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 94 से कांग्रेस ने संतोष सूद को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी होने के बावजूद भी संतोष सूद को चुनाव प्रचार से ज्यादा भगवान राम पर भरोसा है। यही वजह है कि चुनाव प्रचार से ज्यादा वक्त वे रामायण का पाठ करती है। एनबीटी की टीम जब उनसे मिलने पहुंची तक वे अपने घर पर रामायण का पाठ करती नजर आई। जब उनसे पूछा गया कि मतदान में बहुत कम समय बचा है और आप घर पर हैं। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी बोली कि उन्होंने भगवान राम पर भरोसा है। उनकी जीत निश्चित है।

रोजाना 5 घंटे तक रामायण पाठ

जयपुर नगर निगम के वार्ड पार्षदों के लिए 9 सितंबर को मतदान होना है। 7 सितंबर की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार में महज दो दिन का समय बाकी है लेकिन वार्ड 94 की कांग्रेस प्रत्याशी संतोष सूद क्षेत्र में प्रचार के बजाय घर पर ज्यादा वक्त देती है। वे नियमित रूप से 5 घंटे रामायण का पाठ करती हैं। पति सीताराम उनके समर्थन में प्रचार में व्यस्त हैं।

10 वीं पास संतोष पर पार्टी ने जताया भरोसा

51 वर्षीय संतोष सूद वार्ड सोडाला के पास स्थित कृष्णापुरी राकड़ी में रहती हैं। उनके पति सीताराम सूद का निजी स्कूल है। 10 वीं कक्षा पास संतोष सूद भी पति की स्कूल में सेवाएं देती है। पति सीताराम सूद पिछले कई वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वे टिकट के दावेदार थे लेकिन वार्ड महिला के लिए आरक्षित हुआ तो उन्होंने अपनी पत्नी संतोष सूद के लिए टिकट मांगा। कांग्रेस ने सीताराम सूद पर भरोसा जताया और उनकी पत्नी संतोष सूद को पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का मौका दिया।

जानिए कितनी प्रॉपर्टी है संतोष सूद के पास

चुनावी शपथ पत्र के मुताबिक संतोष सूद के पास करीब सवा तीन लाख रुपए की चल संपत्ति है। 5 हजार रुपए कैश, 16 हजार रुपए बैंक खाते में है और दो तोला सोने के आभूषण है। आभूषणों की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। अचल संपत्ति में रूप में संतोष सूद के पास कृष्णापुरी राकड़ी सोडाला में एक प्लॉट है जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए है। संतोष के नाम कोई वाहन नहीं है।

पति और बेटे के पास ज्यादा संपत्ति

संतोष के पति सीताराम और बेटे जतिन के पास उनसे ज्यादा संपत्ति है। सीताराम के 10 हजार रुपए नकद है और 2 लाख रुपए बैंक में है। 15 लाख रुपए की एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी है और राकड़ी के कृष्णापुरी में एक भूखंड भी है जिसकी बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए है। बेटे जतिन के पास 2 हजार रुपए नकद हैं और बैंक खाते में 42 हजार रुपए हैं। 15 लाख रुपए की एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी है। ऐसे में पति और पुत्र के पास संतोष से ज्यादा संपत्ति हुई।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें