होमधर्म-आस्थाजयपुर बीजेपी की तिरंगा रैली, भजनलाल शर्मा बोले- राजस्थान की धरती वीरों की भूमि, यह तिरंगा हमारे स्वाभिवान और राष्ट्रप्रेम को जगाता
धर्म-आस्था

जयपुर बीजेपी की तिरंगा रैली, भजनलाल शर्मा बोले- राजस्थान की धरती वीरों की भूमि, यह तिरंगा हमारे स्वाभिवान और राष्ट्रप्रेम को जगाता

जयपुर: बीजेपी की तिरंगा रैली आयोजित की जा रही है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि बारिश के बीच तिरंगा यात्रा हो रही है. मैं सबका अभिनंदन करता हूं. देश के PM मोदी की अगुवाई में ये यात्रा…

firstindianews.com के अनुसार9 अगस्त 2026 को 06:15 am बजे
जयपुर बीजेपी की तिरंगा रैली, भजनलाल शर्मा बोले- राजस्थान की धरती वीरों की भूमि, यह तिरंगा हमारे स्वाभिवान और राष्ट्रप्रेम को जगाता

सौजन्य से:- firstindianews.com

जयपुर: बीजेपी की तिरंगा रैली आयोजित की जा रही है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि बारिश के बीच तिरंगा यात्रा हो रही है. मैं सबका अभिनंदन करता हूं. देश के PM मोदी की अगुवाई में ये यात्रा जन-जन की यात्रा बन चुकी. कुछ दिनों बाद 15 अगस्त आने वाली है.

देश और प्रदेश में मोदी जी के नेतृत्व में विकास हो रहा. देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा. मैं आज के दिन उन महापुरुषों,वीरों और शहीदों को नमन करता. जिनके त्याग और बलिदान के कारण भारत अखंड रहा. तिरंगा हमारे राजस्थान से लोगों के हाथों में गया. दौसा की धरती पर तिरंगा का निर्माण होता है.

राजस्थान की धरती वीरों की भूमि है,शक्ति और भक्ति की भूमि है. यह तिरंगा रैली हमारी युवा पीढ़ी में देश भक्ति का जज्बा ला रही है. फहराया गया पहला तिरंगा राजस्थान से ही भेजा गया था. यह तिरंगा हमारे स्वाभिवान और राष्ट्रप्रेम को जगाता है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें