होमक्राइमजोधपुर के निजी अस्पताल में लगी आग, मरीजों को करना पड़ा शिफ्ट, मरीजों की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां
क्राइम

जोधपुर के निजी अस्पताल में लगी आग, मरीजों को करना पड़ा शिफ्ट, मरीजों की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां

जोधपुर के पावटा स्थित एक निजी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अभी मरीजों को दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया गया है। जोधपुर:…

Navbharat Times के अनुसार10 जून 2026 को 05:52 pm बजे
जोधपुर के निजी अस्पताल में लगी आग, मरीजों को करना पड़ा शिफ्ट, मरीजों की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां

सौजन्य से:- Navbharat Times

जोधपुर के पावटा स्थित एक निजी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अभी मरीजों को दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया गया है।

जोधपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में अभी पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड हादसे की आग अभी पूरी तरह ठंडी हुई नहीं है कि एक बार फिर बुधवार को दुखद खबर मिली है। हालांकि अभी गनीमत यह है कि इस अग्निकांड में किसे के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। जोधपुर के पावटा स्थित 'सोना मेडीहब अस्पताल' में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

स्टाफ और स्थानीय लोगों ने दिखाई सूझबूझ

यहां बताया जा रहा है कि अच्छी बात यह रही है कि इस संकट की घड़ी में अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने गजब की सूझबूझ दिखाई। साथ ही तत्परता दिखाते हुए पूरी स्थिति को कंट्रोल कर लिया। उन्होंने बिना वक्त गंवाए अस्पताल के भीतर मौजूद सभी मरीजों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

दूसरे नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट हुए मरीज

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस-प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। इसके साथ ही, अस्पताल से सुरक्षित निकाले गए सभी मरीजों को तुरंत दूसरे नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मामले से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है, जो जांच के बाद साफ हो पाएगा।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News