होमक्राइमराजस्थान: भाजपा विधायक ने इस्लामपुर का नाम ‘श्रीरामपुर’ करने की सिफारिश की, ग्रामीणों ने किया विरोध
क्राइम

राजस्थान: भाजपा विधायक ने इस्लामपुर का नाम ‘श्रीरामपुर’ करने की सिफारिश की, ग्रामीणों ने किया विरोध

जयपुर: राजस्थान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने झुंझुनूं जिले के इस्लामपुर गांव का नाम बदलकर ‘श्रीरामपुर’ करने की मांग की है. विधायक की इस मांग के बाद गांव के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है.…

The Wire - Hindi के अनुसार7 जून 2026 को 01:18 pm बजे
राजस्थान: भाजपा विधायक ने इस्लामपुर का नाम ‘श्रीरामपुर’ करने की सिफारिश की, ग्रामीणों ने किया विरोध

सौजन्य से:- The Wire - Hindi

जयपुर: राजस्थान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने झुंझुनूं जिले के इस्लामपुर गांव का नाम बदलकर ‘श्रीरामपुर’ करने की मांग की है. विधायक की इस मांग के बाद गांव के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है.

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने झुंझुनूं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस्लामपुर का नाम बदलने की किसी भी कोशिश का विरोध किया है.

इस मुद्दे ने तब तूल पकड़ा जब 29 मई को मुख्यमंत्री कार्यालय ने झुंझुनूं के जिला कलेक्टर को एक पत्र भेजकर इस संबंध में टिप्पणी मांगी. यह पत्र भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू द्वारा 17 फरवरी को लिखे गए उस पत्र के संदर्भ में था, जिसमें उन्होंने इस्लामपुर गांव का नाम बदलकर ‘श्रीरामपुर’ करने की सिफारिश की थी.

भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू ने द वायर से कहा, ‘भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों की भी यही भावना है कि गांव का नाम इस्लामपुर से बदलकर श्रीरामपुर किया जाए और मैंने इसी के लिए सिफारिश की है.’

उन्होंने कहा, ‘झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के कई लोगों और जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से मांग रही है कि यह नाम (इस्लामपुर) आज़ादी से पहले के दौर का है और वर्तमान समय में इसे बदलकर श्रीरामपुर किया जाना उचित होगा. मैंने भी इसकी सिफारिश की है. सरकार और मुख्यमंत्री से मेरा आग्रह है कि जल्द से जल्द इस्लामपुर का नाम बदलकर श्रीरामपुर किया जाए.’

भांबू ने यह भी कहा कि झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत भी पहले इस्लामपुर का नाम बदलने की मांग कर चुके हैं.

प्रस्तावित नाम परिवर्तन के विरोध में इस्लामपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार (5 जून) को झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया और भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी की.

इस्लामपुर के पूर्व सरपंच अमीन मनियार ने कहा, ‘इस गांव की स्थापना नवाब इस्लाम खान ने 1451 में की थी. गांव के लोगों के बीच इसके नाम को लेकर कोई विवाद नहीं है. हम इस मुद्दे का सांप्रदायिकरण नहीं होने देंगे. हमारी सरकार से अपील है कि गांव का नाम न बदला जाए.’

उन्होंने कहा कि गांव के लोगों और ग्राम पंचायत की सहमति के बिना नाम बदलना असंवैधानिक होगा.

मनियार ने कहा, ‘नाम बदलने की स्थिति में इस्लामपुर के सभी निवासियों को अपने आधिकारिक दस्तावेजों में संशोधन कराना पड़ेगा. साथ ही सरकारी रिकॉर्ड में भी बदलाव करने होंगे, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना होगा. यदि सरकार हमारी बात नहीं सुनती और नाम बदलने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाती है, तो हम आंदोलन करेंगे.’

झुंझुनूं जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में मनियार ने कहा है कि करीब 15,000 की आबादी वाला इस्लामपुर झुंझुनूं जिले का सबसे बड़ा गांव है. उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौर से लेकर स्वतंत्रता के बाद तक और राजस्व अभिलेखों में भी इस गांव का नाम हमेशा इस्लामपुर ही दर्ज रहा है.

भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान की भाजपा सरकार इससे पहले भी पुलिस विभाग में इस्तेमाल होने वाले उर्दू शब्दों को हिंदी शब्दों से बदलने की पहल कर चुकी है. इसके लिए सरकार ने पुलिस विभाग को ऐसे उर्दू शब्दों और उनके संभावित हिंदी विकल्पों की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया था.

इसके अलावा, राज्य पर्यटन विभाग द्वारा संचालित अजमेर के ‘होटल खादिम’ का नाम भी बदलकर ‘होटल अजय मेरु’ कर दिया गया था. यह फैसला विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश के बाद लिया गया था, जो अजमेर से भाजपा विधायक हैं.

राजस्थान कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा, ‘भाजपा पूरे देश में नाम बदलने के अभियान में लगी हुई है, लेकिन इससे कोई वास्तविक फायदा नहीं होने वाला. विकास कार्यों पर ध्यान देने के बजाय उन स्थानों के नाम बदलने का क्या औचित्य है, जिनका अपना एक विशिष्ट इतिहास और पहचान है? किसी भी स्थान का नाम बदलने का फैसला वहां रहने वाले लोगों की व्यापक सहमति से ही होना चाहिए.’

(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News