होमराजनीतिराजस्थान: नेपाल में फंसे अपनों की चिंता? राजस्थान सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, ऐसे मिलेगी मदद
राजनीति

राजस्थान: नेपाल में फंसे अपनों की चिंता? राजस्थान सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, ऐसे मिलेगी मदद

राजस्थान: नेपाल में फंसे अपनों की चिंता? राजस्थान सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, ऐसे मिलेगी मदद नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच राजस्थान सरकार ने नेपाल की यात्रा पर गए राजस्थान के लोगों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर…

Amar Ujala के अनुसार26 अगस्त 2026 को 06:26 pm बजे
राजस्थान:  नेपाल में फंसे अपनों की चिंता? राजस्थान सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, ऐसे मिलेगी मदद

सौजन्य से:- Amar Ujala

राजस्थान: नेपाल में फंसे अपनों की चिंता? राजस्थान सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, ऐसे मिलेगी मदद

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच राजस्थान सरकार ने नेपाल की यात्रा पर गए राजस्थान के लोगों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी व्यक्ति की जानकारी या सहायता के लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1070 और 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद राजस्थान सरकार ने राज्य के उन लोगों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जो फिलहाल नेपाल की यात्रा पर हैं। सरकार ने कहा है कि नेपाल में मौजूद राजस्थान के किसी निवासी के बारे में जानकारी या किसी तरह की मदद की जरूरत होने पर परिवार राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबरों पर मिलेगी मदद

आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि नेपाल में यात्रा कर रहे राजस्थान के किसी निवासी के संबंध में जानकारी या सहायता के लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1070 और 112 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा परिवार इन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं: 0141-2851960, 0141-2385776, 0141-2385777, 0141-2227296, 0141-2927392 और 0141-2227603।

आईपी नंबर और ईमेल से भी दे सकते हैं जानकारी

विभाग के अनुसार, लोग आईपी नंबर 28888 के माध्यम से भी जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके अलावा सहायता या सूचना के लिए relief-rj@nic.in ईमेल पर भी संपर्क किया जा सकता है। राज्य सरकार ने नेपाल में मौजूद राजस्थान के लोगों के परिवारों से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी या सहायता की जरूरत होने पर दिए गए आधिकारिक हेल्पलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें