भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का जयपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का जयपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा कार्यकर्ताओं ने जयपुर जिला कलेक्ट्रेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने…

सौजन्य से:- ETV Bharat
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का जयपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
कार्यकर्ताओं ने जयपुर जिला कलेक्ट्रेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट सर्किल के चारों तरफ रैली निकाली.
Published : July 25, 2026 at 2:41 PM IST
जयपुर: NEET पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर जिला कलेक्ट्रेट पर शनिवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा. प्रदर्शन के बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर संदेश नायक को ज्ञापन भी सौंपा.
कार्यकर्ताओं ने जयपुर जिला कलेक्ट्रेट पर काफी देर तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट सर्किल के चारों तरफ रैली निकाली और प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट सर्किल का चक्कर लगाकर कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट के गेट नंबर एक पर पहुंचे. मौके पर तैनात पुलिस जाप्ते ने गेट को बंद कर दिया. इसके बाद कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठ गए और पेपर लीक तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज का विरोध जताते हुए नारेबाजी की. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा. भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया.
पढ़ें: बूंदी में किसानों के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर कड़ा पुलिस जाप्ता
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता धूपसिंह पूनिया ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना प्राथमिकता है. जिस तरह से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और सरकार कोई कार्रवाई नहीं ले रही, वह चिंताजनक है. महिला थानेदार की ओर से वहां छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई है. इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए. ऐसा नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि इस कृत्य में सरकार की मिलीभगत है. पढ़ने वाले बच्चे शांतिपूर्ण तरीके से अपना हक मांग रहे थे और उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किया गया. पार्टी के सहप्रभारी मोहनलाल बैरवा ने कहा कि सोनम वांगचुक ने हांलाकि अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है, लेकिन उन्होंने कहा है कि आंदोलन तब तक चलता रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा नहीं दे देते. उन्हीं के मार्गदर्शन में आंदोलन चल रहा है. उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की.
प्रमुख मांगें: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा दें. आंदोलन से संबंधित परिस्थितियों में जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता. संसद में पेपर लीक तथा छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा कराई जाए. आंदोलन में शामिल छात्रों के विरुद्ध किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए. शिक्षा माफिया एवं पेपर लीक गिरोहों के विरुद्ध कठोर एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. छात्राओं के साथ हुई अशोभनीय एवं अमर्यादित घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए.
शिक्षा एवं भर्ती सुधार संबंधी मांगें: NEET UG, JEE Main तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्णतः पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू की जाए. सभी सरकारी भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं का परीक्षा शुल्क समाप्त किया जाए. पेपर लीक एवं भर्ती घोटालों के दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं समयबद्ध दंड सुनिश्चित किया जाए. सभी विभागों के रिक्त पदों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाए. राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए. जिन परीक्षाओं में स्कोर कार्ड जारी नहीं किए जाते, उनमें परिणाम के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी का प्राप्तांक (स्कोर) अनिवार्य रूप से सार्वजनिक किए जाए.
अजमेर में विशेष दुआ: दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स के सपोर्ट में उनकी सुरक्षा और सफलता के लिए अजमेर शरीफ दरगाह में विशेष दुआ की गई. जहां खादिम शेखजादा रमजान अली चिश्ती और जायरीन ने स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. साथ ही मोदी सरकार से छात्रों की मांगें मानने की अपील की गई.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News

राजस्थान के बांसवाड़ा: स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत, एक बच्चे की मौत, छह घायल


