राजस्थान के श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात, कल से कीजिए 'भारत गौरव ट्रेन' दक्षिण के पांच धामों के दर्शन
जयपुर: दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन की योजना बना रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है। भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी की ओर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए ‘दक्षिण भारत यात्रा’ कराई ज…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर: दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन की योजना बना रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है। भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी की ओर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए ‘दक्षिण भारत यात्रा’ कराई जाएगी। दरअसल, 11 रात और 12 दिन की यह विशेष धार्मिक यात्रा अगले महीने में 21 अक्टूबर 2026 को सीकर जंक्शन से रवाना होकर 1 नवंबर को वापस सीकर पहुंचेगी। इस एक ही यात्रा में श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे प्रमुख और विश्व प्रसिद्ध र्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा। IRCTC की आधिकारिक जानकारी में भी 21 अक्टूबर को सीकर से इस यात्रा के प्रस्थान की जानकारी उपलब्ध है।
राजस्थान के इन स्टेशनों से बैठ सकेंगे यात्री
आईआरसीटीसी. जयपुर के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश सैनी के मुताबिक, इस भारत गौरव ट्रेन में सीकर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ से यात्री सवार हो सकेंगे। यानी शेखावाटी अंचल में झुंझुनूं , चूरू और सीकर के साथ जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ सहित आसपास के इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत की लंबी तीर्थयात्रा एक ही पैकेज में करना आसान होगा। प्रकाशित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन का बोर्डिंग/डी-बोर्डिंग रूट सीकर जंक्शन–जयपुर जंक्शन–अजमेर जंक्शन–भीलवाड़ा–चित्तौड़गढ़ जंक्शन रखा गया है।4 राज्यों की यात्रा, 5 बड़े धार्मिक पड़ाव
यात्रा में राजस्थान से निकलकर ट्रेन दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक जाएगी। यात्रा के प्रमुख पड़ाव इस प्रकार हैं—1. तिरुपति, आंध्र प्रदेश — भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर यानी तिरुपति बालाजी के दर्शन।
2. रामेश्वरम, तमिलनाडु — प्रसिद्ध श्री रामनाथस्वामी मंदिर।
3. मदुरै, तमिलनाडु — विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर।
4. कन्याकुमारी, तमिलनाडु — समुद्र तट सहित प्रमुख स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण।
5. मार्कापुर क्षेत्र, आंध्र प्रदेश — मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन।
IRCTC के पैकेज विवरण में इन्हीं पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों को यात्रा का मुख्य आकर्षण बताया गया है।
21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे सीकर से शुरुआत
यात्रा 21 अक्टूबर को सुबह करीब 7 बजे सीकर जंक्शन से शुरू होगी। इसके बाद ट्रेन करीब 9:20 बजे जयपुर, 11:55 बजे अजमेर, 2:25 बजे भीलवाड़ा और 3:25 बजे चित्तौड़गढ़ में यात्रियों को बोर्डिंग का अवसर देगी। इसके बाद भारत गौरव ट्रेन दक्षिण भारत की ओर रवाना होगी। प्रकाशित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा के समय और परिचालन में रेलवे की परिस्थितियों के अनुसार बदलाव संभव है।23 अक्टूबर को रेणिगुंटा, 24 को तिरुपति बालाजी के दर्शन
ट्रेन 23 अक्टूबर को रेणिगुंटा पहुंचेगी। यहां से यात्रियों को तिरुपति ले जाया जाएगा और रात्रि विश्राम रेणिगुंटा/तिरुपति क्षेत्र में होगा। 24 अक्टूबर को भगवान वेंकटेश्वर स्वामी यानी तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद ट्रेन अगले धार्मिक पड़ाव की ओर रवाना होगी।रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर, फिर मदुरै की मीनाक्षी माता
26 अक्टूबर को रामेश्वरम पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे और रात्रि विश्राम भी रामेश्वरम में होगा। अगले दिन 27 अक्टूबर को रामेश्वरम से मदुरै के लिए यात्रा होगी और शाम को प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद ट्रेन कन्याकुमारी के लिए रवाना होगी।कन्याकुमारी में समुद्र का नजारा, फिर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
28 अक्टूबर को सुबह कन्याकुमारी पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां यात्रियों को स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद ट्रेन मार्कापुर की ओर रवाना होगी। यात्रा के अंतिम प्रमुख धार्मिक पड़ाव के रूप में 30 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। दर्शन के बाद उसी रात वापसी की यात्रा शुरू होगी।वापसी में इन प्रमुख स्टेशनों से होते हुए 1 नवंबर को सीकर
वापसी के दौरान ट्रेन दक्षिण से राजस्थान की ओर विजयवाड़ा, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी और रतलाम जैसे प्रमुख रेल मार्गों से होकर आने का कार्यक्रम है। इसके बाद 31 अक्टूबर/1 नवंबर को चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर होते हुए ट्रेन 1 नवंबर को करीब शाम 7:30 बजे सीकर पहुंचेगी। प्रकाशित कार्यक्रम के अनुसार वापसी में चित्तौड़गढ़ करीब दोपहर 12 बजे, भीलवाड़ा 1:40 बजे, अजमेर 3:30 बजे और जयपुर 5:30 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है।किराया 24,100 से 50,290 रुपये तक
यात्रियों की सुविधा और बजट के अनुसार पैकेज को तीन श्रेणियों में रखा गया है जिसमें — इकोनॉमी स्लीपर — ₹24,100 प्रति व्यक्ति रखा गया है ।इसमेंक्षनॉन-एसी स्लीपर ट्रेन यात्रा, नॉन-एसी आवास और नॉन-एसी बस की सुविधा उपलब्ध रखी गई है। वहीं इसीटन में स्टैंडर्ड 3AC — ₹37,810 प्रति व्यक्ति रखा गया है और इसमें 3AC ट्रेन यात्रा के साथ आवास और परिवहन की सुविधा यात्रियों को दी जाएगी। इसके अलावा कंफर्ट 2AC — ₹50,290 प्रति व्यक्ति किराए रखा गया है और इसमें यात्रियों को 2AC ट्रेन यात्रा के साथ एसी आवास और एसी बस की सुविधा दी जाएगी। वही 5 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए भी अलग पैकेज दर निर्धारित है।टिकट से लेकर खाना, होटल और स्थानीय परिवहन तक पैकेज में
इस धार्मिक यात्रा के पैकेज में कन्फर्म ट्रेन बर्थ, होटल आवास, शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थल भ्रमण, यात्रा बीमा, ट्रेन में सुरक्षा और लागू कर शामिल हैं। हालांकि व्यक्तिगत खर्च, कुछ स्मारक प्रवेश शुल्क, बोटिंग, एडवेंचर गतिविधियां, स्थानीय गाइड, टिप्स आदि अलग से हो सकते हैं। बताया गया है कि आईआरसीटीसी के अनुसार सरकारी/पीएसयू कर्मचारी केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की लागू पात्रता एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार LTC सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।बुकिंग और जानकारी
यात्री पैकेज की जानकारी 8595930998 और 8595924336 पर प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग IRCTC Tourism के माध्यम से की जा सकती है। जयपुर स्थित आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय में भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।यात्रा एक नजर में:
21 अक्टूबर: सीकर से प्रस्थान → जयपुर → अजमेर → भीलवाड़ा → चित्तौड़गढ़।
23 अक्टूबर: रेणिगुंटा।
24 अक्टूबर: तिरुपति बालाजी।
26 अक्टूबर: रामेश्वरम/रामनाथस्वामी मंदिर।
27 अक्टूबर: मदुरै/मीनाक्षी मंदिर।
28 अक्टूबर: कन्याकुमारी भ्रमण।
30 अक्टूबर: मार्कापुर/मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग।
1 नवंबर: चित्तौड़गढ़ → भीलवाड़ा → अजमेर → जयपुर → सीकर वापसी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

लोक भवन की सख्ती: परीक्षा में लापरवाही; कोटा विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगी रिपोर्ट - Jaipur News

2.1K views · 136 reactions | राजस्थान के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील पर सवाल, वीडियो शेयर कर उठाई गई सफाई की चिंता #Rajasthan #Udaipur #MidDayMeal #SchoolNews #EducationNews ViralVideo | Dynamite News Hindi

2K views · 134 reactions | राजस्थान के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील पर सवाल, वीडियो शेयर कर उठाई गई सफाई की चिंता #Rajasthan #Udaipur #MidDayMeal #SchoolNews #EducationNews ViralVideo | Dynamite News Hindi


