होमक्राइमजयपुर-सीकर हाईवे पर ट्रोले ने बाइक को कुचला, मां-बेटे की मौके पर ही मौत, बसेड़ी में किशोरी की मौत
क्राइम

जयपुर-सीकर हाईवे पर ट्रोले ने बाइक को कुचला, मां-बेटे की मौके पर ही मौत, बसेड़ी में किशोरी की मौत

जयपुर-सीकर हाईवे पर ट्रोले ने बाइक को कुचला, मां-बेटे की मौके पर ही मौत, बसेड़ी में किशोरी की मौत सीकर-जयपुर रोड पर नींदड़ मोड़ के पास हुआ हादसा, सड़क पर लगा जाम. धौलपुर में टेंपो-बाइक की भिड़ंत में 13 वर्षीय किशोरी की म…

ETV Bharat के अनुसार16 जून 2026 को 12:58 pm बजे
जयपुर-सीकर हाईवे पर ट्रोले ने बाइक को कुचला, मां-बेटे की मौके पर ही मौत, बसेड़ी में किशोरी की मौत

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर-सीकर हाईवे पर ट्रोले ने बाइक को कुचला, मां-बेटे की मौके पर ही मौत, बसेड़ी में किशोरी की मौत

सीकर-जयपुर रोड पर नींदड़ मोड़ के पास हुआ हादसा, सड़क पर लगा जाम. धौलपुर में टेंपो-बाइक की भिड़ंत में 13 वर्षीय किशोरी की मौत...

Published : June 16, 2026 at 11:35 AM IST

|Updated : June 16, 2026 at 6:17 PM IST

जयपुर/धौलपुर: राजधानी जयपुर में हादसों की रफ्तार कम नहीं हो रही है. सीकर- जयपुर मोड़ पर आज मंगलवार सुबह एक ट्रोले ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक चकनाचूर हो गई. जबकि बाइक सवार महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा नींदड़ मोड़ के पास हुआ. हादसे के बाढ़ सड़क पर लंबा जाम लग गया. जानकारी मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे.

किराए के मकान में रहते थे : हरमाड़ा थाने के एएसआई हरि सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जयपुर-सीकर रोड पर नींदड़ मोड़ के पास सीमेंट से भरे एक ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय महिला संगीता कंवर और उनके बेटे 18 वर्षीय सूर्या की मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले मां-बेटे मूलतः परबतसर (डीडवाना-कुचामन) के रहने वाले हैं. वे यहां जयपुर में हरमाड़ा थाना इलाके में मनसा माता नागर में किराए के मकान में रहते थे.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई ट्रैवलर, 17 लोग घायल, हरिद्वार से लौट रहे थे श्रद्धालु

काम पर जाते समय हुआ हादसा : उन्होंने बताया कि बाइक सवार महिला और उसका बेटा मार्बल का काम करते थे. वे सुबह अपने घर से काम पर जा रहे थे. इसी दौरान एक ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रोला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर लिया है. चालक की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे.

धौलपुर में 13 वर्षीय किशोरी की मौत, चार महिलाएं गंभीर घायल : जिले के बसेड़ी कस्बे में रविवार को नहर कोठी के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसा टेंपो और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ. पुलिस ने मृतक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहीं, दुर्घटनाग्रस्त टेंपो और बाइक को जब्त कर लिया गया है. बसेड़ी थाना प्रभारी बालकृष्ण ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस मामले की विस्तृत पड़ताल में जुटी हुई है.

भागवत कथा सुनाने जा रही थी महिलाएं : बाड़ी इलाके की महिलाएं टेंपो में सवार होकर बसेड़ी कस्बे में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने जा रही थीं. बसेड़ी कस्बे में प्रवेश करते ही नहर कोठी के पास टेंपो की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में किशोरी की मौत हुई है. घटना से परिजनों में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद चारों महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल धौलपुर रेफर कर दिया गया है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News