कोटा में क्रिमिनल डस्टिंग अभियान: दो अपराधियों के घर पर चला बुलडोजर...नकली नोट, शराब एवं डोडा तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तार
कोटा में क्रिमिनल डस्टिंग अभियान: दो अपराधियों के घर पर चला बुलडोजर...नकली नोट, शराब एवं डोडा तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तार कोटा ग्रामीण पुलिस अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर लगातार पीला पंजा चला रही है. सुकेत में दो बदम…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कोटा में क्रिमिनल डस्टिंग अभियान: दो अपराधियों के घर पर चला बुलडोजर...नकली नोट, शराब एवं डोडा तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तार
कोटा ग्रामीण पुलिस अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर लगातार पीला पंजा चला रही है. सुकेत में दो बदमाशों के अवैध मकान गिराए.
Published : July 13, 2026 at 9:20 PM IST
कोटा: कोटा ग्रामीण पुलिस ने सुकेत में सोमवार को अपराधियों के दो मकानों पर कार्रवाई की. दो आरोपियों के अवैध निर्माण गिराए. इससे पहले सुकेत नगर पालिका से पुलिस ने अतिक्रमण चिह्नित कराया. इसके बाद इसे गिराया. कार्रवाई कोटा में क्रिमिनल डस्टिंग अभियान के तहत की गई.
कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि सुकेत में साहिल के खिलाफ एनडीपीएस और जानलेवा हमले का मामला है. आरोपी काशिब उर्फ गुच्छा के खिलाफ जानलेवा हमला और जुए सट्टे का मामला है. यह पूरी संपत्ति की कीमत 50 लाख रुपए है. इसे अवैध कार्यों के जरिए अर्जित किया गया. अतिक्रमण होने पर ही इस पर बुलडोजर चलाया गया है. दो मकानों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान तहसीलदार रामगंजमंडी नेहा वर्मा, अधिशासी अधिकारी हेमेंद्र सांखला और थानाधिकारी महावीर भार्गव आदि मौजूद थे.
पढ़ें:ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की लत लगा वसूलता था मोटा ब्याज...प्रशासन का चला पीला पंजा
59000 के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार: एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि बपावर थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश के गुना निवासी 38 वर्षीय आनंद कुशवाहा को गिरफ्तार किया. आरोपी बपावर में छबड़ा रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था. वह बैंक के नजदीक पहुंचा, तब पुलिस ने डिटेन किया और बैग की तलाशी लेने पर 200 व 100 रुपए के नकली नोट मिले. इसमें 200 के 285 और 100 के 23 तक के नोट से कुल मिलाकर 59300 रुपए के नकली नोट थे. आरोपी ने बताया कि इंस्टाग्राम फ्रेंड रवि के जरिए 20 हजार में ये नकली नोट मिले थे. इन्हें वह स्थानीय दुकानों पर चलाने की फिराक में था. आनंद को गिरफ्तार कर लिया.
30 लाख का अवैध शराब और डोडा चूरा पकड़ा: मोडक पुलिस ने तस्करी कर ले जाया जा रहा 101 किलो डोडा चूरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी पंजाब के संगरूर निवासी कारणदीप व जॉन विल्सन मादक पदार्थ चूरा पंजाब ले जा रहे थे. इनको दरा की नाल में अबली मिनीमहल के पास कार में पकड़ा. पुलिस ने कार जब्त कर ली. इसी तरह चेचट पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर गुजरात ले जा रही 204 शराब की बोतलें जब्त की. इन्हें आरोपी कार से गुजरात ले जा रहे थे. एक्सप्रेसवे के नजदीक कार्रवाई के दौरान गुड़गांव निवासी जितेंद्र सिंह और अरुण वाल्मीकि को गिरफ्तार किया गया. शराब एवं डोडा चूरा की कीमत करीब 30 लाख बताई गई है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 35 लाख की ज्वेलरी लूट के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार, क्या कह रहे हैं वे...

रातों-रात 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, जोधपुर कमिश्नर फिर बदले: रिफाइनरी से जुड़े एसपी फील्ड से बाहर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद


