राजस्थान निकाय अध्यक्ष रिजल्ट पर रांका बोले, 'मुझे लगता है कि देश में...'
राजस्थान निकाय अध्यक्ष रिजल्ट पर रांका बोले, 'मुझे लगता है कि देश में...' राजस्थान में 301 नगर निकाय प्रमुखों के चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इनमें बीजेपी को 199 सीटों पर शानदार जीत मिली है. वहीं कांग्रेस पार्टी के 94…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान निकाय अध्यक्ष रिजल्ट पर रांका बोले, 'मुझे लगता है कि देश में...'
राजस्थान में 301 नगर निकाय प्रमुखों के चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इनमें बीजेपी को 199 सीटों पर शानदार जीत मिली है. वहीं कांग्रेस पार्टी के 94 उम्मीदवार निकाय प्रमुख बने हैं.
राजस्थान में नगर निकाय के प्रमुखों के पद को लेकर हुए चुनाव के नतीजे सोमवार (21 सितंबर) को घोषित कर दिए गए. इस चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है. कुल 309 में से 301 निकायों के परिणाम घोषित किए गए. घोषित 301 निकायों में बीजेपी को 199 सीटों पर जीत मिली. वहीं कांग्रेस पार्टी के 94 उम्मीदवार निकाय प्रमुख बने. 16 निकायों में अन्य उम्मीदवारों ने बाजी मारी है जिसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है. वहीं 7 नगर निगम में 6 पर बीजेपी के मेयर जबकि 1 पर कांग्रेस के मेयर बने हैं.
इन चुनाव नतीजों पर कॉकरोच जनता पार्टी की प्रतिक्रिया आई. कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पोस्ट में कहा, "आज राजस्थान निकाय अध्यक्ष चुनाव में जिस तरह की तस्वीरें सामने आई है, उसके बाद मुझे लगता है कि देश में चुनाव अब बंद करवा देने चाहिए। जब वोट चाहे किसी को ही मिल रहा हों, जब सरकार एक की ही बननी है तो चुनाव की क्या ज़रूरत?"
आज राजस्थान निकाय अध्यक्ष चुनाव में जिस तरह की तस्वीरें सामने आई है, उसके बाद मुझे लगता है कि देश में चुनाव अब बंद करवा देने चाहिए।
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) September 21, 2026
जब वोट चाहे किसी को ही मिल रहा हों, जब सरकार एक की ही बननी है तो चुनाव की क्या ज़रूरत?
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने एक-एक नगर निकाय में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है.
- नगर निगम: राजस्थान में 10 नगर निगम में मेयर पदों को लेकर हुए चुनाव में बीजेपी ने 6 पर जीत दर्ज की. कांग्रेस महज एक नगर निगम में अपना मेयर बनाने में कामयाब हुई. तीन पर मेयर पद के लिए चुनाव अभी बाकी है.
- नगर परिषद: राजस्थान में 47 नगर परिषद में अध्यक्ष पदों को लेकर हुए चुनाव में बीजेपी 31 सीट जीतने में कामयाब रही. वहीं कांग्रेस को 13 नगर परिषदों में अध्यक्ष पद पर जीत मिली. अन्य उम्मीदवारों को 2 सीटों पर जीत मिली.
- नगर पालिका: राजस्थान में कुल 252 नगरपालिका में सभापति के पदों पर बीजेपी 162 पर कब्जा जमाने में सफल रही. वहीं कांग्रेस 80 नगरपालिकाओं में सभापति बनाने में कामयाब रही. अन्य उम्मीदवारों को 6 सीटों पर जीत मिली.
32 नगर निकायों में निर्विरोध चुने गए प्रमुख
इस फेज में जिन 305 नगर निकायों में बोर्ड का गठन हुआ है, उनमें से 32 के प्रमुख निर्विरोध चुने गए हैं. निकाय प्रमुखों के चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन पार्षद चुनावों की तुलना में काफी बेहतर रहा. पार्षद चुनावों में बीजेपी ने 10,244 वार्ड में से 4,182 जीते थे. कांग्रेस ने 3,619 वार्ड और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2,273 वार्ड में जीत हासिल की थी. कुल निर्वाचित पार्षदों में बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार शामिल होने और कई निकायों में किसी पार्टी को भी स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण निकाय प्रमुख पदों के चुनाव के समीकरण बदले.
बारां नगर परिषद में AAP की शीतल राठौड़ बनीं सभापति
निर्दलीय उम्मीदवारों ने धौलपुर नगर परिषद, हनुमानगढ़ नगर परिषद और सादुलशहर, सूरजगढ़, टोडाभीम, रियांबाड़ी व फतेहनगर-सनवाड़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. AAP की शीतल राठौड़ ने बारां नगर परिषद में सभापति का पद जीतने में कामयाब रही. माकपा के बजरंगलाल ने बीकानेर जिले की नोखा नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. आरएलपी की अलका ने नागौर जिले की मुंडवा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की.
बीजेपी ने किन 6 नगर निगमों में मेयर बनाए?
अधिकारियों ने बताया कि अब तक सात नगर निगमों के मेयर चुन लिए गए हैं. बीजेपी ने जिन 6 नगर निगमों में अपने मेयर बनाए हैं, उनमें- अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली और उदयपुर शामिल हैं. वहीं, बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी ने महापौर चुनाव में जीत दर्ज की है. अजमेर नगर निगम में कांग्रेस 37 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि भाजपा के 32 और 11 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे थे. हालांकि, मेयर पद के चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार अनामिका शर्मा ने 43 वोट से चुनाव जीता.
अलवर नगर निगम में बीजेपी ने 65 वार्ड में से 28 में और कांग्रेस ने 23 में जीत हासिल की, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 13 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक सीट जीती थी. यहां बीजेपी की सुमन लता अग्रवाल ने 42 वोट से मेयर पद का चुनाव जीतने में सफलता हासिल की. पाली में कांग्रेस ने 65 वार्ड में से 29, भाजपा ने 21 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 15 वार्ड जीते. हालांकि, यहां भी बीजेपी उम्मीदवार नमिता बुबकिया ने 33 वोट से मेयर चुनाव जीता.
CM भजनलाल शर्मा के गृह नगर में निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह नगर भरतपुर में निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रभाव खासकर अधिक रहा. भरतपुर नगर निगम के 65 वार्ड में से 36 में निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे और बहुमत के लिए जरूरी 33 के आंकड़े को पार कर लिया था. भाजपा ने यहां 20 और कांग्रेस ने सात सीट जीती थीं. बसपा और आरएलपी ने एक-एक वार्ड जीता था. भरतपुर में भाजपा के पास केवल 20 पार्षद होने के बावजूद उसकी उम्मीदवार अनुराधा सिंह निर्विरोध महापौर चुनी गईं.
सरकार के विकास कार्यों पर जनता की मुहर- मदन राठौड़
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन नतीजों से राज्य में भजनलाल शर्मा नीत सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों पर जनता की मुहर लगी है. राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा, “राजस्थान की जनता ने हमें भरपूर आशीर्वाद दिया है. जनता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से किए गए विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है.” राठौड़ ने चुनाव परिणामों का श्रेय केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार के कामकाज को दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा बीकानेर सहित उन जगहों पर अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेगी, जहां पार्टी के प्रत्याशी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.
कांग्रेस का बीजेपी पर हमला
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि तिजारा के कांग्रेस पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और पूर्व विधायक संदीप यादव को कई घंटों तक हिरासत में रखा गया था. उन्होंने कहा, ''यह चुनाव नहीं, बल्कि सरकार की ताकत का इस्तेमाल करके जनादेश पर कब्जा करने की कोशिश है. यह लोकतांत्रिक नियमों का खुला उल्लंघन और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल है.''
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में मेयर पद, जबकि सुकेत नगरपालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 25 सितंबर को होना है. राज्य में कुल 309 शहरी स्थानीय निकाय हैं.
राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, बदलेगी सियासी तस्वीर?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


