कर्नाटक के कांग्रेस नेता सैय्यद खलील पहुंचे अजमेर दरगाह, जमीर अहमद के डिप्टी सीएम बनने की मांगी दुआ
कर्नाटक के कांग्रेस नेता सैय्यद खलील पहुंचे अजमेर दरगाह, जमीर अहमद के डिप्टी सीएम बनने की मांगी दुआ बेंगलुरु के कांग्रेस नेता सैय्यद खलील अजमेर दरगाह पहुंचे और बीजेड जमीर अहमद खान को कर्नाटक में उपमुख्यमंत्री बनाने की दु…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कर्नाटक के कांग्रेस नेता सैय्यद खलील पहुंचे अजमेर दरगाह, जमीर अहमद के डिप्टी सीएम बनने की मांगी दुआ
बेंगलुरु के कांग्रेस नेता सैय्यद खलील अजमेर दरगाह पहुंचे और बीजेड जमीर अहमद खान को कर्नाटक में उपमुख्यमंत्री बनाने की दुआ मांगी.
Published : June 7, 2026 at 5:30 PM IST
अजमेर: बेंगलुरु से समाज सेवी एवं कांग्रेस नेता सैय्यद खलील अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे. यहां उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में अपने नेता की सफलता और खुशियों की दुआ मांगी. अजमेर दरगाह पर विशेष रूप से सैय्यद खलील ने बीजेड जमीर अहमद की परेशानियां दूर होने और उन्हें जल्द ही उपमुख्यमंत्री बनने की दुआ की. इस अवसर पर दरगाह के खादिम हाजी सैय्यद सलीम बन्ना ने उन्हें ज़ियारत करवाई और दस्तारबंदी कर तबर्रुक भेंट किया.
समाज सेवी सैय्यद खलील ने बताया कि वो बेंगलुरु से ताल्लुक रखते हैं और बीजेड जमीर अहमद खान के बेहद करीबी हैं. यही वजह है कि वे नियमित रूप से अजमेर दरगाह में उनके लिए दुआ करवाते रहे हैं. हाल ही में सैय्यद खलील अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीजेड जमीर अहमद खान को डिप्टी सीएम बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में पत्र भी सौंपा था. इसके बाद वे अजमेर दरगाह में हाजिरी देने पहुंचे.
इसे भी पढ़ें- अजमेर शरीफ पहुंचे बिहार के मंत्री जमा खान, सम्राट सरकार की तरफ से ख्वाजा गरीब नवाज को पेश की अकीदत की चादर
डिप्टी सीएम बनाने की मांग: सैय्यद खलील ने बताया कि कर्नाटक की नई सरकार में जमीर अहमद खान को डिप्टी सीएम पद दिए जाने की मांग को लेकर उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं. वे प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी गिरफ्तारियां भी दे रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस आलाकमान तक कर्नाटक की जनता अपनी आवाज बुलंद कर रही है और बीजेड जमीर अहमद खान को डिप्टी सीएम बनाने की जोरदार मांग कर रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


