अजमेर में पुराने मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, कीमत और फीचर्स की जानकारी
अजमेर के किसान क्यों पसंद कर रहे मैसी फर्ग्यूसन के पुराने ट्रैक्टर, कम बजट में फायदे का सौदा प्रकाशित - 12 Aug 2026 by Vivek Tailang जानें, मैसी फर्ग्यूसन के इन ट्रैक्टरों के फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी खेती के काम के…

सौजन्य से:- Tractor Junction
अजमेर के किसान क्यों पसंद कर रहे मैसी फर्ग्यूसन के पुराने ट्रैक्टर, कम बजट में फायदे का सौदा
प्रकाशित - 12 Aug 2026 by Vivek Tailang
जानें, मैसी फर्ग्यूसन के इन ट्रैक्टरों के फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी
खेती के काम के लिए ट्रैक्टर खरीदना किसानों के लिए बड़ा निवेश होता है। नए ट्रैक्टर की कीमत अधिक होने के कारण कई किसान अपने बजट के अनुसार पुराने यानी सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे किसानों के लिए मैसी फर्ग्यूसन के पुराने ट्रैक्टर अच्छा विकल्प बन सकते हैं। अजमेर में मैसी फर्ग्यूसन के कई पुराने ट्रैक्टर अलग-अलग मॉडल, वर्ष और कीमत के साथ उपलब्ध हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार अजमेर में मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई, मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई, मैसी फर्ग्यूसन 7250 और मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई महा शक्ति जैसे पुराने ट्रैक्टर बिक्री के लिए लिस्टेड हैं। इनकी कीमत मॉडल, निर्माण वर्ष और ट्रैक्टर की कंडीशन के अनुसार अलग-अलग है। उपलब्ध लिस्टिंग में कीमत 1.70 लाख रुपए से 5.90 लाख रुपए तक है। ट्रैक्टर जंक्शन पर पुराने ट्रैक्टरों की क्वालिटी और स्थिति की जांच के बाद ही उन्हें बिक्री के लिए लिस्ट किया जाता है, जिससे किसानों को क्वालिटी, पारदर्शिता और भरोसे के साथ ट्रैक्टर खरीदने का विकल्प मिलता है। यही वजह है कि ट्रैक्टर जंक्शन किसानों के बीच “ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं” टैगलाइन के साथ अपनी अलग पहचान बना चुका है। ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं | अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : 9770976976
अजमेर में मैसी फर्ग्यूसन के पुराने ट्रैक्टर की कीमत
अजमेर में ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम खसरा 22, सेदरिया गांव, अजमेर बाईपास पर स्थित है। यह सुबह 9:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक (सोमवार-शनिवार) तक खुलता है। इस शोरूम में उपलब्ध पुराने मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों की कीमत और वर्ष की जानकारी नीचे दी गई है। किसान अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इन विकल्पों को देख सकते हैं।
उपरोक्त ट्रैक्टर के अलावा मैसी फर्ग्यूसन के अन्य ट्रैक्टर मॉडल देखने के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर विजट करें या यहां क्लिक करें।
मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई के फीचर्स
मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई किसानों के बीच लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल है। इसका इस्तेमाल खेती से जुड़े कई सामान्य कार्यों के लिए किया जाता है। पुराने ट्रैक्टर में इसकी कीमत निर्माण वर्ष और कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। अजमेर की उपलब्ध लिस्टिंग में 2020 मॉडल की कीमत 4.40 लाख रुपए, 2023 मॉडल की कीमत 5 लाख रुपए और 2025 मॉडल की कीमत 5.90 लाख रुपए दी गई है।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई की कीमत
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई भी अजमेर की पुरानी ट्रैक्टर लिस्टिंग में शामिल है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार 2017 और 2019 मॉडल की कीमत 3.60 लाख रुपए है, जबकि 2023 मॉडल की कीमत 5.10 लाख रुपए दी गई है। वहीं मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई महा शक्ति का 2009 मॉडल 1.70 लाख रुपए में लिस्टेड है। इस तरह कम बजट वाले किसानों के लिए पुराने मॉडल का विकल्प भी उपलब्ध है। हालांकि खरीद से पहले ट्रैक्टर की वास्तविक स्थिति, इंजन, टायर, हाइड्रोलिक्स, दस्तावेज और सर्विस हिस्ट्री की जांच करना जरूरी है।
मैसी फर्ग्यूसन 7250 पुराने ट्रैक्टर की कीमत
अजमेर में मैसी फर्ग्यूसन 7250 का 2012 मॉडल भी उपलब्ध लिस्टिंग में शामिल है। इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए दी गई है। पुराने मॉडल की कीमत कम होने के कारण यह सीमित बजट वाले किसानों के लिए विचार करने योग्य विकल्प हो सकता है। खरीद से पहले इसकी कंडीशन और रखरखाव की स्थिति जरूर देखनी चाहिए।
ट्रैक्टर जंक्शन से पुराना ट्रैक्टर खरीदने के फायदे
पुराना ट्रैक्टर खरीदते समय सबसे बड़ी चिंता उसकी कंडीशन और सही कीमत को लेकर होती है। ट्रैक्टर जंक्शन पर किसानों को अलग-अलग मॉडल और कीमत के पुराने ट्रैक्टरों की जानकारी एक जगह देखने का विकल्प मिलता है। इससे किसान अपने बजट के अनुसार ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन पर पुराने ट्रैक्टरों की लिस्टिंग में मॉडल, निर्माण वर्ष, स्थान और कीमत जैसी जानकारी दी जाती है। इससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार विकल्पों को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं। ट्रैक्टर जंक्शन पुराने ट्रैक्टरों की खरीद-बिक्री के लिए राजस्थान में अपने फिजिकल आउटलेट्स के माध्यम से भी काम करता है। पुराना ट्रैक्टर खरीदने से पहले किसान को केवल कम कीमत देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। इंजन की आवाज, धुआं, गियर, क्लच, हाइड्रोलिक सिस्टम, टायर, बैटरी और दस्तावेजों की जांच करना जरूरी है। ट्रैक्टर की वास्तविक कंडीशन देखकर ही खरीद का फैसला करना बेहतर रहता है।
ट्रैक्टर सही, मिलेगा यहीं
अगर आप अजमेर या आसपास के क्षेत्र में अपने बजट के अनुसार पुराना मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो ट्रैक्टर जंक्शन पर उपलब्ध लिस्टिंग में मॉडल, वर्ष और कीमत की जानकारी देखकर अपने लिए उपयुक्त ट्रैक्टर तलाश सकते हैं। पुराने ट्रैक्टर की खरीद-बिक्री से जुड़ी जानकारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन से संपर्क करें। मोबाइल नंबर: 9770976976
“अजमेर के किसान क्यों पसंद कर रहे मैसी फर्ग्यूसन के पुराने ट्रैक्टर” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ):
प्रश्न 1. अजमेर में मैसी फर्ग्यूसन के पुराने ट्रैक्टर कितने रुपए में मिल रहे हैं?
उत्तर: अजमेर में उपलब्ध लिस्टिंग के अनुसार पुराने मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों की कीमत 1.70 लाख रुपए से 5.90 लाख रुपए तक है।
प्रश्न 2. अजमेर में कौन-कौन से पुराने मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर उपलब्ध हैं?
उत्तर: अजमेर में मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई, 1035 डीआई, 7250 और 1035 डीआई महा शक्ति जैसे पुराने ट्रैक्टर उपलब्ध हैं।
प्रश्न 3. मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई पुराने ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?
उत्तर: उपलब्ध लिस्टिंग के अनुसार मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई के अलग-अलग मॉडल वर्ष के ट्रैक्टर 4.40 लाख से 5.90 लाख रुपए तक की कीमत में लिस्टेड हैं।
प्रश्न 4. पुराने मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर: खरीद से पहले ट्रैक्टर का इंजन, टायर, हाइड्रोलिक्स, क्लच, गियर, बैटरी, दस्तावेज और सर्विस हिस्ट्री की जांच करनी चाहिए। ट्रैक्टर की वास्तविक कंडीशन देखकर ही खरीद का फैसला करना बेहतर है।
प्रश्न 5. ट्रैक्टर जंक्शन से पुराना मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर खरीदने का क्या फायदा है?
उत्तर: ट्रैक्टर जंक्शन पर पुराने ट्रैक्टरों की क्वालिटी और स्थिति की जांच के बाद उन्हें बिक्री के लिए लिस्ट किया जाता है। किसान यहां मॉडल, वर्ष और कीमत की जानकारी देखकर अपने बजट के अनुसार ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9770976976 पर संपर्क कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दिल्ली सराय-रोहिल्ला स्टेशन के बीच होगा ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम: जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत समेत 24 ट्रेनें कैंसिल; 7 ट्रेनों के रूट बदले, जानें असर - Jaipur News

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: जयपुर में निर्मला सीतारमण बोलीं- निजी पूंजी जुटाने में विकास बैंकों की भूमिका अहम

राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं: वृक्षारोपण अनिवार्य बनाने की कोशिश


