राजस्थान: हिल स्टेशन माउंट आबू का बदला मौसम, राजस्थान में मानसून थोड़ा लेट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान में अभी मानसून का इंतजार बाकी है। हालांकि कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। आगामी दिनों में जयपुर के अलावा भरतपुर, दौसा, जोधपुर , बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में भी बारिश तेज हो सकती है। राजस्थान के एकमात्र रेल…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में अभी मानसून का इंतजार बाकी है। हालांकि कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। आगामी दिनों में जयपुर के अलावा भरतपुर, दौसा, जोधपुर , बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में भी बारिश तेज हो सकती है। राजस्थान के एकमात्र रेलवे स्टेशन माउंट आबू में भी मौसम बदला है।।
जयपुर: महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम का असर तेज होने लगे है। लेकिन अभी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के मेवाड़-वागड़ के रास्ते राजस्थान में प्रवेश का इंतजार अब अंतिम चरण में है। 21 जून से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की मानसूनी असर आगे बढ़ा हैं। माना जा रहा है कि अगले हफ्ता तक राजस्थान में मामसून आ जाएगा।
जयपुर के मौसम का हाल जानिए
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 38.9डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटों के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में अभी भी गर्मी
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में गर्मी के कड़े तेवर देखने को मिल रहे हैं, जहां अधिकतम तापमान 40.8डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 40.2डिग्री सेल्सियस, करौली में 40.1डिग्री सेल्सियस और चित्तौड़गढ़ में 40.0डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।
हिल स्टेशन माउंट आबू में मौसम हुआ सुहावना
IMD जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में मौसम क्षोर पर अलग दिख रहा है। जहां पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में इसका खास प्रभाव नहीं दिख रहा है। इधर, प्रदेश के एक मात्रत्र हिल स्टेशन माउंट आबू की बात करें, तो यहां मौसम काफी सुहावना बना हो गया है। यहां अधिकतम तापमान 27.8डिग्री सेल्सियसऔर न्यूनतम तापमान 20.0डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


