राजस्थान में बारिश का दौर शुरू, क्या हैं आने वाले दिनों की संभावनाएं?
राजस्थान में सोमवार को कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिसके चलते तापमान सामान्य हो गया। आने वाले दिनों में कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में बारिश का दौर जारी, अनेक जगह मूसलाधार वर्षा की चेतावनी
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|भाषा•
राजस्थान में कई जिलों में बारिश का खास असर देखने को मिला है। राजस्थान में सोमवार को भी कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिसके चलते तापमान सामान्य हो गया। आने वाले दिनों में कोटा तथा उदयपुर संभाग में बारिश का संभावना है।
जानिए कहांं कितनी हुई बारिश
राजस्थान में सोमवार को जोधपुर में 21.4 मिलीमीटर, दौसा में 20.4 मिलीमीटर, जवाई डेम (पाली) में 15 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ में 13 मिलीमीटर एवं झुंझुनू में 11.2 मिलीमीटर बारिश हुई। कई और जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।24 घंटों में बदलने वाला मौसम
मौसम केंद्र (जयपुर) के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी भारत में बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज दक्षिण-पूर्वी झारखंड एवं उत्तरी उड़ीसा के आसपास पहुंच गया तथा अगले 24 घंटों में उसके दक्षिणी झारखंड, उत्तरी उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ से होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।पूर्वी भागों में चार-पांच दिन मानसून रहेगा सक्रिय
केंद्र के मुताबिक इसके असर से राज्य के पूर्वी भागों में अगले चार-पांच दिन मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश भागों में हल्की-मध्यम बारिश एवं कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार छह से नौ जुलाई तक दक्षिण-पूर्वी एवं पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभागों तथा आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।10 जुलाई के बाद बारिश होगी कम
केंद्र का कहना है कि इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में सात-आठ जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। हालांकि 10 जुलाई से राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के थार रेगिस्तान में, एक छोटा पक्षी स्तरित वास्तुकला की तरह घोंसले बनाता है, और वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तरकीब उसे मानसून के उतार-चढ़ाव और शुष्क गर्मी से बचने में मदद कर सकती है।

सरकारी खरीद में बढ़ेगी SC/ST उद्यमियों की भागीदारी: जयपुर में 280 से ज्यादा उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी दी - Jaipur News

राजस्थान के सीएम ने केंद्रीय मंत्रियों से चर्चाएं कीं, विकास परियोजनाओं की समीक्षा की


