होमशिक्षा-करियरजोधपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में दावेदारों की भरमार, टिकट के ऐलान पर बगावत टालना बड़ी चुनौती
शिक्षा-करियर

जोधपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में दावेदारों की भरमार, टिकट के ऐलान पर बगावत टालना बड़ी चुनौती

जोधपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में दावेदारों की भरमार, टिकट के ऐलान पर बगावत टालना बड़ी चुनौती 100 वार्डों के लिए अभी आवेदन लेने का सिलसिला जारी है. भाजपा के पास 1300 तो कांग्रेस के पास 750 आवेदन आए हैं. Published…

ETV Bharat के अनुसार24 अगस्त 2026 को 01:57 pm बजे
जोधपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में दावेदारों की भरमार, टिकट के ऐलान पर बगावत टालना बड़ी चुनौती

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में दावेदारों की भरमार, टिकट के ऐलान पर बगावत टालना बड़ी चुनौती

100 वार्डों के लिए अभी आवेदन लेने का सिलसिला जारी है. भाजपा के पास 1300 तो कांग्रेस के पास 750 आवेदन आए हैं.

Published : August 24, 2026 at 6:28 PM IST

जोधपुर: जोधपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस से टिकट चाहने वालों की भीड़ पार्टी दफ्तरों में उमड़ रही है. भाजपा के पास पार्षद चुनाव के टिकट के लिए अब तक 1300 से ज्यादा आवेदन आ गए. मंगलवार तक आवेदन और लिए जाएंगे. कई वार्डों में 20 से ज्यादा आवेदक हैं, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर बागी के खतरे से निपटना पार्टी की सबसे बड़ी चुनौती होगी. उधर, कांग्रेस में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन लिए जा रहे हैं. अभी तक कांग्रेस के पास 750 आवेदन आए हैं. इस बीच, बड़ी संख्या में आवेदन को देखते हुए दोनों ही प्रमुख दलों को बगावत का डर सताने लगा है.

निकाय चुनाव के लिए भाजपा के संभागीय प्रभारी औंकारसिंह लखावत ने बताया कि पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं और सामाजिक सरोकार रखने वालों को मैदान में उतारेगी. इसके लिए आवेदनों की पड़ताल की जा रही हैं. हमारे यहां से नाम राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे. इसके बाद उम्मीदवारों की सूची जारी होगी. भाजपा रक्षाबंधन के अगले दिन तक सूची जारी करेगी, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है.

पढ़ें:निकाय चुनाव: शहरी क्षेत्र में पिछड़ती रही है कांग्रेस, नगर निगम में अधिकांश बने भाजपा के बोर्ड

...तीन दिन में बना देंगे पैनल: लखावत ने बताया कि आवेदन लेने की प्रक्रिया समाप्त होने के तीन दिन में पार्टी सर्वे के आधार पर पैनल बनाकर राज्य नेतृत्व को भेज देगी. आवेदकों को लेकर फीडबैक के साथ सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और संगठन की राय भी साथ में भेजी जाएगी. प्रांत से तय होने के बाद सूची जारी होगी. युवाओं के चयन पर उन्होंने कहा, जो विध्वंस में विश्वास रखते हैं उनका चयन नहीं होगा. देश निर्माण में विश्वास रखने वालों को मौका मिलेगा. भाजपा की ओर से कई वार्डों से बीस से ज्यादा दावेदार सामने आ चुके हैं.

युवाओं को तरजीह देगी कांग्रेस: उधर, जोधपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने बताया कि हमारे पास आए सभी आवेदनों की स्थानीय स्तर पर जांच की जाएगी. उसके बाद आगे प्रक्रिया होगी. अभी आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है. हम युवाओं को तरजीह देंगे. जो कांग्रेस के प्रति समर्पित होंगे, उनको मौका दिया जाएगा.

पढ़ें:उदयपुर नगर निगम चुनाव: BJP के 30 साल पुराने गढ़ में BAP की एंट्री, त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

कांग्रेस में तीन स्तर पर कमेटी: वर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर तीन स्तर पर कमेटियां बनी हैं. स्थानीय स्तर के संगठन के अलावा जिला स्तर पर एक कमेटी बनी है. इसमें विधायक, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं. इसके बाद प्रदेश स्तर की कमेटी में अंतिम निर्णय होगा. जो मौजूदा पार्षद हैं और उनके वार्डों के क्षेत्र में परिवर्तन नहीं हुआ और वे जीतने की स्थिति में है तो उनको टिकट देंगे.

दोनों तरफ बगावत का डर: दोनों पार्टियों के पास निगम के 100 वार्डों के लिए जिस तेजी से आवेदन आ रहे हैं, ऐसे में उम्मीदवार घोषित होने के बाद असंतुष्टों के बगावत करने का डर बना है. दोनों तरफ से दावा है कि सभी कार्यकर्ताओं को समझाएंगे. भाजपा प्रभारी औंकारसिंह लखावत बोले, नाराजगी का सवाल ही नहीं. सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. सबको पता है कि एक ही व्यक्ति को टिकट मिलेगा. वहीं कांग्रेस के ओमकार वर्मा ने बताया कि सभी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता. कार्यकर्ता इस बात को अच्छे से समझते हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें