होमक्राइमजोधपुर में पहली बार सामने आया अनोखा मामला: एक ही चेसिस नंबर पर दौड़ रही दो बसें
क्राइम

जोधपुर में पहली बार सामने आया अनोखा मामला: एक ही चेसिस नंबर पर दौड़ रही दो बसें

जोधपुर में पहली बार सामने आया अनोखा मामला: एक ही चेसिस नंबर पर दौड़ रही दो बसें परिवहन विभाग ने दोनों गाड़ियों का भारी भरकम चालान बनाया है. दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है. Published : July 14, 2026 at 7:52 PM IST जोध…

ETV Bharat के अनुसार14 जुलाई 2026 को 03:18 pm बजे
जोधपुर में पहली बार सामने आया अनोखा मामला: एक ही चेसिस नंबर पर दौड़ रही दो बसें

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर में पहली बार सामने आया अनोखा मामला: एक ही चेसिस नंबर पर दौड़ रही दो बसें

परिवहन विभाग ने दोनों गाड़ियों का भारी भरकम चालान बनाया है. दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है.

Published : July 14, 2026 at 7:52 PM IST

जोधपुर: आमतौर पर सड़कों पर फर्जीवाड़े या ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामलों में एक ही नंबर प्लेट लगी दो अलग-अलग गाड़ियां पकड़े जाने की खबरें सामने आती रही हैं. लेकिन सूर्यनगरी जोधपुर में एक ऐसा दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है, जिसने परिवहन विभाग से लेकर पुलिस प्रशासन तक के होश उड़ा दिए हैं. शहर में पहली बार एक ही चेसिस नंबर की दो अलग-अलग बसें संचालित होती हुई पाई गई हैं.

दोनों गाड़ियों के चैसिस नंबर एक: मंगलवार को विभाग के निरीक्षक अजय सागर को सूचना मिली थी कि आरजे 19, पीसी 4638 नंबर प्लेट की दो गाड़ियां हैं. इस पर जांच के लिए पहले प्रतापनगर थाना क्षेत्र पहुंचे, जहां पर बस खड़ी थी. उसके बाद देवनगर थाना क्षेत्र पहुंचे, तो वहां भी उसी नंबर की गाड़ी खड़ी थी. सागर ने बताया कि दोनों गाड़ियों के चेसिस नंबर भी एक ही हैं. यह बहुत गंभीर मामला है. दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया गया है. दोनों के 20–20 हजार के चालान बनाए गए हैं.

पढ़ें: नंबर प्लेट पर 'पद' लिखकर अपराध करने वालों पर एक्शन, 960 वाहनों पर चला हंटर

एक ही चेसिस नंबर से सरकार को नुकसान: सामान्यतः ऑटोमोबाइल और परिवहन तंत्र में ऐसा होना लगभग असंभव माना जाता है, क्योंकि चेसिस नंबर किसी भी वाहन की विशिष्ट पहचान होता है. निरीक्षक अजय सागर ने बताया कि एक ही चेसिस नंबर से दो बसों के संचालन से सरकार को राजस्व की हानी हुई है. कितनी हानी हुई इसकी जांच के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा है. साथ वाहन निर्माता व विभाग को इसकी फोरेंसिक जांच करवाने के लिए भी लिखा है. उन्होंने बताया कि बसें एक ही व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड होना समाने आया है.

पढ़ें: कोटा में चालान को लेकर विवाद: इंस्पेक्टर हाथ जोड़कर बोले, 'मेरे कपड़े फाड़ लो, लेकिन मामला शांत करो'

चेसिस नंबर का महत्व एक तरह का डीएनए: जिस तरह से किसी मानव के शरीर की रचना का ज्ञान, उसके डीएनए से होता है. उसी तरह से आटोमोबाइल सेक्टर में वाहन की पूरी कुंडली चेसिस नंबर से निकलती है. चेसिस नंबर उस वाहन के डीएनए की तरह होता है. हर वाहन का चेसिस नंबर यूनिक होता है. निर्माण के समय ही वाहन निर्माता कंपनी इसे इंजन और बॉडी फ्रेम पर पंच करती है. एक ही चेसिस नंबर पर दो गाड़ियां चलने का सीधा मतलब है कि इनमें से एक गाड़ी पूरी तरह से अवैध है, जिसका इस्तेमाल टैक्स चोरी, बीमा धोखाधड़ी या किसी बड़े आपराधिक कृत्य के लिए किया जा सकता है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें