अजमेर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, कोटपूतली-बहरोड़ में खिले किसानों के चेहरे
अजमेर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, कोटपूतली-बहरोड़ में खिले किसानों के चेहरे अजमेर शहर और ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को भी अच्छी बारिश दर्ज की गई. वहीं कोटपूतली-बहरोड़ में भी मौसम सुहावना हो गया. Published : July 7, 202…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, कोटपूतली-बहरोड़ में खिले किसानों के चेहरे
अजमेर शहर और ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को भी अच्छी बारिश दर्ज की गई. वहीं कोटपूतली-बहरोड़ में भी मौसम सुहावना हो गया.
Published : July 7, 2026 at 2:18 PM IST
अजमेर/कोटपूतली-बहरोड़: मंगलवार को अजमेर और कोटपूतली-बहरोड़ में मौसम ने करवट ली. दोनों जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. अजमेर में सोमवार शाम से ही वर्षा की मेहरबानी रही. मंगलवार की सुबह भी रिमझिम बारिश के साथ शुरू हुई. दोपहर को काले बादलों ने बरसाना शुरू किया. करीब आधे घंटे की बारिश ने अजमेर को तरबतर कर दिया. मौसम की यह पहले अच्छी बारिश अजमेर में हुई है. हालांकि आधे घंटे की बारिश ने शहर में कई जगहों पर जलभराव की समस्या रही, जहां लोग जलभराव के कारण परेशान होते हुए भी देखे गए. वहीं कोटपूतली-बहरोड़ में ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण किसानों को राहत मिली है. जहां किसानों ने खेतों में बुवाई कर दी है. वहीं जहां बारिश नहीं हुई है, वहां किसान अब बुवाई कर पाएंगे.
मंगलवार की सुबह से ही रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दूर हो रहा था. दोपहर को काले बादलों ने गर्जन के साथ झमाझम बरसाना शुरू कर दिया.. करीब पौन घंटे की बारिश ने शहर की रफ्तार को धीमा कर दिया. मुख्य सड़कों और गलियों में पानी दरिया की तरह बह रहा था. दोपहर को बारिश उस वक्त शुरू हुई जब स्कूल की छुट्टी हो गई. इस कारण स्कूली बच्चों को घर जाने के लिए करीबन पौन घंटे तक बारिश कम होने का इंतजार करना पड़ा.
कई स्कूली बच्चे तो बारिश में भीगते हुए ही घर पहुंचे. वहीं कई लोग काम के सिलसिले में बाहर, तो निकले लेकिन जलभराव के कारण वहां बंद होने से परेशान होते हुए नजर आए. अजमेर शहर के बीच अच्छी बारिश हुई. वहीं वैशाली नगर, कोटडा पंचशील, गुलाब बड़ी, मदार, 9 नंबर पेट्रोल पंप, आदर्श नगर की ओर झमाझम बारिश हुई. ग्रामीण क्षेत्रों में पीसांगन, मांगलियावास, पुष्कर, देवनगर, किशनगढ़, नसीराबाद में भी बारिश हुई है. खेतों में बुआई के बाद किसान बरसात की राह तक रहे थे. वहीं जो किसान बुआई नहीं कर पाए. उनके लिए बुआई की राह खुल गई है. यह बरसात बोई हुई फसल के लिए जीवनदान बनकर आई है.
कोटपूतली-बहरोड़ में मौसम ने ली करवट: जिले में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली. बारिश से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली. बीते एक सप्ताह से लगातार पड़ रही तेज गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था और लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था. मंगलवार दोपहर अचानक आसमान में घने बादल छा गए. इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. देखते ही देखते सड़कों पर पानी भर गया और खेतों में भी पानी लबालब भरने लगा.
बारिश किसानों के लिए 'सोना': इस बारिश से सबसे अधिक खुशी किसानों में देखने को मिली. किसान इसे खरीफ फसलों की तैयारी के लिए किसी वरदान से कम नहीं मान रहे हैं. खेतों में पर्याप्त नमी आने से जुताई, बुवाई और अन्य कृषि कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है. किसान रामभरोस यादव का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों के लिए 'सोना' साबित होगी और अच्छी पैदावार की संभावना बढ़ेगी. दूसरी ओर, इस तेज बारिश ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Government Transfers: तबादला सूची तैयार, CMO की सख्ती से लंबी लिस्ट पर ब्रेक, टुकड़ों में होंगी जारी

नितिन गडकरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने अलवर पहुंचे: केंद्रीय मंत्री के दौरे से पहले कोटा की सड़क को सजाया गया - कोटा समाचार

अजमेर में देर रात तक बारिश, सड़कों पर पानी भरा: आनासागर में 11 फीट 1 इंच जलस्तर बढ़ा,आज और कल भी बरसात की सम्भावना - Ajmer News


