होमक्राइमडीजीपी ने अपने गोद लिए सांगानेर थाने का किया निरीक्षण, इसी थाने से शुरू की थी नौकरी, जानिए क्या कहा...
क्राइम

डीजीपी ने अपने गोद लिए सांगानेर थाने का किया निरीक्षण, इसी थाने से शुरू की थी नौकरी, जानिए क्या कहा...

डीजीपी ने अपने गोद लिए सांगानेर थाने का किया निरीक्षण, इसी थाने से शुरू की थी नौकरी, जानिए क्या कहा... पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा बोले-15 दिन में काम में लाएं तेजी, उसके बाद होगी समीक्षा. Published : June 23, 2026 at 10…

ETV Bharat के अनुसार23 जून 2026 को 06:06 am बजे
डीजीपी ने अपने गोद लिए सांगानेर थाने का किया निरीक्षण, इसी थाने से शुरू की थी नौकरी, जानिए क्या कहा...

सौजन्य से:- ETV Bharat

डीजीपी ने अपने गोद लिए सांगानेर थाने का किया निरीक्षण, इसी थाने से शुरू की थी नौकरी, जानिए क्या कहा...

पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा बोले-15 दिन में काम में लाएं तेजी, उसके बाद होगी समीक्षा.

Published : June 23, 2026 at 10:44 AM IST

जयपुर: राजस्थान पुलिस के मुखिया डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अपने गोद लिए सांगानेर पुलिस थाने का निरीक्षण किया. उन्होंने थाने की कार्य प्रणाली, व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों, अपराध अनुसंधान और पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय से जारी ‘उत्कृष्ट थाना मार्गदर्शिका‘ के अनुरूप कार्यों को गति देकर आदर्श थाना बनाने की दिशा में प्रयास किए जाए. डीजीपी शर्मा ने सांगानेर थाने से ही अपनी पुलिस सेवा की शुरुआत की थी. साल 2025 की डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के निर्देशों की कड़ी में थाने गोद लेने की कवायद की गई है.

मानकों के तहत हो कार्यप्रणाली: पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने थाने में महत्वपूर्ण फाइलों के संधारण को अधिक बेहतर करने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान थाना रिकॉर्ड, अपराध अनुसंधान, प्रशासनिक कार्यों और आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाने की कार्यप्रणाली को मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए. हर काम का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण सुनिश्चित होना चाहिए. निरीक्षण में थाना प्रभारी ने कार्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

पढ़ें:DGP राजीव कुमार बोले- फील्ड में उतरें अधिकारी, बढ़ाएं गश्त, साइबर क्राइम पर सख्ती के निर्देश

थाना स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू हों अभियान: उन्होंने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके. उन्होंने पुलिस मुख्यालय की ओर से संचालित विभिन्न अभियानों और प्राथमिकता वाले कार्यों को थाना स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा, गंभीर अपराधों, वारंट निष्पादन, निरोधात्मक कार्रवाई और नागरिक सेवाओं से जुड़े मामलों में समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए.

15 दिन बाद फिर करेंगे प्रगति की समीक्षा: डीजीपी ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर वास्तविक सुधार सुनिश्चित होने चाहिए. 15 दिन बाद फिर से थाने का दौरा करेंगे और निर्देशों की पालना तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. जनसुनवाई व्यवस्था को पूर्ण संवेदनशील और प्रभावी बनाया जाए. निरीक्षण के दौरान डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप और जयपुर (पूर्व) डीसीपी रंजीता शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

पढ़ें: डीजीपी की चेतावनी: विदेश में छिपे अपराधियों को लाया जाएगा राजस्थान, होगी सख्त कार्रवाई

आईपीएस अधिकारियों ने गोद लिया थाना: डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के निर्देशों की पालना में प्रदेश के 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले आईपीएस अधिकारियों ने एक-एक पुलिस थाना गोद लिया है. इनमें अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित मामलों के निस्तारण, वारंट निष्पादन, सड़क सुरक्षा और जनसेवा के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News