जयपुर राजस्थान की कांग्रेस राजनीति गरमाई, सचिन पायलट ने इशारों-इशारों में दिया जवाब, देखिए खास रिपोर्ट
जयपुरः अशोक गहलोत द्वारा पिछले दिनों सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयानों के बाद अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इशारों इशारो में जवाब दिया है. आज करौली के ग्राम सकरघटा में आयोजित स्व. राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम…

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुरः अशोक गहलोत द्वारा पिछले दिनों सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयानों के बाद अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इशारों इशारो में जवाब दिया है. आज करौली के ग्राम सकरघटा में आयोजित स्व. राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम व किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि मेरा किसी से व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है, मैं बहुत संभलकर बोलता हूं, क्योंकि मुंह से एक बार बात निकल गई, तो वापिस नहीं आती. पायलट ने कहा कि संघर्ष जरूरी है, सच्चाई के साथ खड़ा होना जरूरी है. संयम, संतोष रखना तथा सम्मान देना जरूरी है. सचिन पायलट ने हालांकि अशोक गहलोत का नाम नहीं लिया, लेकिन आज के उनके भाषण को गहलोत के बयान का जवाब माना जा रहा है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज करौली के ग्राम सकरघटा में आयोजित स्व. राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम व किसान सम्मेलन में शिरकत की. दिल्ली से रेल के माध्यम से पहुंचे पायलट का समर्थकों ने जगह जगह स्वागत किया. कार्यक्रम में धौलपुर करौली सांसद भजन लाल जाटव, करौली कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक घनश्याम मेहर , पूर्व मंत्री रमेश मीणा, विधायक अनिता जाटव , पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा, विधायक संजय जाटव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला , पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी , पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव , पूर्व सांसद मूलचन्द मीणा सहित बड़ी संख्या में समर्थक व किसान मौजूद थे. इस दौरान पायलट ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन गैर कानूनी तरीके से रद्द किये जाने की कड़ी भर्त्सना की. पायलट ने किसानों की समस्याओं पर पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है. इसके बाद उन्होंने इशारों इशारो में अशोक गहलोत द्वारा पिछले दिनों दिए गए बयान का जवाब भी दे दिया.
इसी मंच पर पूर्व मंत्री रमेश मीना भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि मैंने कभी 10 करोड़ रुपए नहीं लिए और मैं अपना नार्को टेस्ट कराने को तैयार हूं. रमेश मीना ने कहा कि अशोक गहलोत भी नार्को टेस्ट कराके बता दे कि आपने निर्दलीय व बीटीपी विधायकों को कितने रुपए दिए . रमेश मीना उन विधायकों में शामिल थे, जो सचिन पायलट के साथ मानेसर गए थे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


