होमशिक्षा-करियरजोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर रोया कार्यकर्ता
शिक्षा-करियर

जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर रोया कार्यकर्ता

जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर रोया कार्यकर्ता Jodhpur Nikay Chunav 2026: जोधपुर में टिकट काटने से भावुक हुआ बीजेपी कार्यकर्ता, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से लिपटकर रोया, मंत्री…

ABP News के अनुसार3 सितंबर 2026 को 05:33 am बजे
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर रोया कार्यकर्ता

सौजन्य से:- ABP News

जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर रोया कार्यकर्ता

Jodhpur Nikay Chunav 2026: जोधपुर में टिकट काटने से भावुक हुआ बीजेपी कार्यकर्ता, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से लिपटकर रोया, मंत्री ने अगली बार चुनाव लड़ाने का दिया आश्वासन.

राजस्थान में जोधपुर नगर निगम चुनाव के बीच जोधपुर बीजेपी में टिकट वितरण को लेकर सामने आ रही नाराजगी का एक भावुक दृश्य अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

इसी दौरान एक ऐसा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री शेखावत के पास पहुंचा, जिसे नगर निगम चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिला. टिकट नहीं मिलने का दर्द कार्यकर्ता की आंखों से छलक पड़ा और वह केंद्रीय मंत्री शेखावत से लिपटकर रोने लगा. कार्यकर्ता को भावुक देखकर शेखावत ने उसे संभाला और उसका हौसला बढ़ाया.

यह भी पढ़ें: सीकर निकाय चुनाव में BJP को झटका, इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी की निर्विरोध जीत

अगली बार चुनाव लड़ाने का दिया आश्वासन

बताया जा रहा है कि शेखावत ने कार्यकर्ता को समझाते हुए अगली बार चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने और हिम्मत बनाए रखने की बात कही. भावुक होकर रो रहा कार्यकर्ता कुछ देर बाद मुस्कुराने लगा. मंत्री और कार्यकर्ता के बीच का यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निगम चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम में बोर्ड बनाएगी.

नामाकंन प्रक्रिया पूरी-प्रचार अभियान में जुटे उम्मीदवार

जोधपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों की ओर से चुनाव कार्यालय खोले जा रहे हैं. इसके साथ ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं.

टिकट वितरण के बाद जहां कई दावेदारों में नाराजगी देखने को मिल रही है, वहीं पार्टी नेतृत्व की ओर से नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने और चुनाव में संगठन को मजबूत करने की कवायद भी जारी है. ऐसे में केंद्रीय मंत्री के सामने टिकट से वंचित कार्यकर्ता का भावुक होकर रोना और फिर मुस्कुराना जोधपुर के चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: बीकानेर में कांग्रेस की अंदरूनी कलह! जिलाध्यक्ष पर बरसाए थप्पड़

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें