अजमेर में ब्लॉक प्रवक्ता ने बेटे सहित कांग्रेस छोड़ी: नाम वापसी का आज आखिरी दिन, दोपहर 3 बजे बाद साफ होगी प्रत्याशियों की तस्वीर - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Rajasthan Nikay Chunav | Candidate Withdrawal Deadline & Rebel Leaders LIVEअजमेर में ब्लॉक प्रवक्ता ने बेटे सहित कांग्रेस छोड़ी:नाम वापसी का आज आखिरी दिन, दोपहर 3 बजे बाद साफ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Rajasthan Nikay Chunav | Candidate Withdrawal Deadline & Rebel Leaders
LIVEअजमेर में ब्लॉक प्रवक्ता ने बेटे सहित कांग्रेस छोड़ी:नाम वापसी का आज आखिरी दिन, दोपहर 3 बजे बाद साफ होगी प्रत्याशियों की तस्वीर
- कॉपी लिंक
अजमेर में कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता ब्रजकिशोर जोशी और उनके बेटे यश जोशी ने गुरुवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली। यश ने वार्ड 2 से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन भी वापस ले लिया है।
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों में नाम वापसी का आज आखिरी दिन है। दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
बागियों को मनाने के लिए दोनों दलों (भाजपा-कांग्रेस) के नेता और संगठन के पदाधिकारी मैदान में उतरे हुए हैं। इन्हें मनाने के लिए किसी को संगठन में एडजस्ट करने का ऑफर दिया जा रहा है तो किसी को कोई अन्य जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया जा रहा है।
प्रदेश में बुधवार को 309 निकायों में 218 से ज्यादा प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। आज दोपहर 3 बजे बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
…
पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में टिकट के लिए केंद्रीय मंत्री के गले लग फूट-फूटकर रोए बीजेपी कार्यकर्ता, उधर कांग्रेस नेता के साथ मारपीट

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?


