जयपुर राजस्थान में बढ़ेगा बारिश का दायरा, 7 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, जयपुर सहित 21 जिलों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी
जयपुर : राजस्थान के मौसम से जुड़ा ताजा अपडेट सामने आया है. प्रदेश के 7 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. वहीं जयपुर सहित 21 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली और स.माध…

सौजन्य से:- First India News
जयपुर : राजस्थान के मौसम से जुड़ा ताजा अपडेट सामने आया है. प्रदेश के 7 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. वहीं जयपुर सहित 21 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली और स.माधोपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
जबकि जयपुर सहित 21 जिलों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है. ब्यावर, अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, बारां, करौली, दौसा, धौलपुर, भरतपुर, डीग, अलवर, खैरथल-तिजारा, और कोटपूतली-बहरोड़ में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं 5 दिन बाद मानसून की मेहर बरसी. प्रदेश में 48 स्थानों पर बारिश दर्ज हुई. भरतपुर में 2 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. करौली, धौलपुर, टोंक, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर और बूंदी में भी बारिश दर्ज हुई.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान कांग्रेस ने नेता से मारपीट के आरोप में 2 पूर्व पार्षदों को निलंबित कर दिया

जयपुर मौसम विभाग की ताजा अपडेट, राजस्थान में बढ़ेगा बारिश का दायरा, जयपुर सहित 21 जिलों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी

बेघरों के लिए घर बनाते हैं राजस्थान के किसान राम वैष्णव| Rajasthan | Social Work


