होमकृषिRajasthan Ka Muusam: राजस्थान में बदला मौसम, आज से तीन दिन जयपुर-कोटा समेत इन जिलों में बारिश की चेतावनी
कृषि

Rajasthan Ka Muusam: राजस्थान में बदला मौसम, आज से तीन दिन जयपुर-कोटा समेत इन जिलों में बारिश की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम तंत्र के बदलाव से पूर्वी भागों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। 'वेल मार्क लो प्रेशर एरिया' के प्रभाव से आज जयपुर, भरतपुर, कोटा और शेखावाटी में बारिश के आसार हैं। 4 से 7 सितंबर…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार3 सितंबर 2026 को 04:33 am बजे
Rajasthan Ka Muusam: राजस्थान में बदला मौसम, आज से तीन दिन जयपुर-कोटा समेत इन जिलों में बारिश की चेतावनी

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम तंत्र के बदलाव से पूर्वी भागों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। 'वेल मार्क लो प्रेशर एरिया' के प्रभाव से आज जयपुर, भरतपुर, कोटा और शेखावाटी में बारिश के आसार हैं। 4 से 7 सितंबर के दौरान जयपुर, कोटा, अजमेर व उदयपुर संभाग में मध्यम से तेज बारिश होगी।

जयपुर: राजस्थान में मानसूनी गतिविधियों ने एक बार फिर जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी झारखंड और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने ‘वेल मार्क लो प्रेशर एरिया’ के प्रभाव से राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश का दायरा बढ़ने की पूरी संभावना है। यह मौसम तंत्र अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश की ओर आगे बढ़ेगा, जिससे प्रदेश के कई संभागों में मध्यम से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

भरतपुर और जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, सिस्टम के असर से जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा। आज 3 सितंबर को जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

4 से 7 सितंबर: कोटा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वी राजस्थान के निवासियों के लिए अगले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। विशेषकर 4 और 5 सितंबर को कोटा संभाग तथा इससे सटे जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज और भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है।

पश्चिमी राजस्थान में मानसून पड़ा धीमा, बीकानेर में राहत के आसार

एक तरफ जहां पूर्वी राजस्थान में इंद्रदेव मेहरबान हैं, वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में आगामी दिनों में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां बनी रहेंगी और मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। हालांकि, 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में छिटपुट से हल्की-मध्यम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।

8 सितंबर से फिर थमेगा बारिश का दौर

मौसम केंद्र का अनुमान है कि बारिश का यह नया दौर बहुत लंबे समय तक नहीं टिकेगा। 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। ऐसे में किसानों और आम जन को आगामी 4-5 दिनों के दौरान मिलने वाली इस राहत का लाभ मिलेगा।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें