बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा: 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - Bikaner News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Bikaner - Sriganganagar & Bikaner Weather Update | Heatwave Rises In Rajasthan बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा:8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - कॉ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Sriganganagar & Bikaner Weather Update | Heatwave Rises In Rajasthan
बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा:8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
बीकानेर में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
हालांकि बीकानेर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से मामूली कम है, लेकिन संभाग के श्रीगंगानगर में तापमान में असामान्य बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
श्रीगंगानगर प्रदेश में सबसे गर्म
श्रीगंगानगर मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है। इससे यहां दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है।
चूरू में दिन का पारा कम, रात सामान्य से ज्यादा
संभाग के चूरू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चूरू में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा, जबकि रात का पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
8 सितंबर तक बारिश के आसार नहीं
बीकानेर जिले में आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 8 सितंबर तक बीकानेर जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहने की संभावना है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Ka Muusam: राजस्थान में बदला मौसम, आज से तीन दिन जयपुर-कोटा समेत इन जिलों में बारिश की चेतावनी

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News


