होमक्राइमRajasthan Nikay Chunav LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव में नाम वापसी का आज अंतिम दिन, 50% प्रत्याशी 40 से कम उम्र के, पढ़ें ताजा अपडेट
क्राइम

Rajasthan Nikay Chunav LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव में नाम वापसी का आज अंतिम दिन, 50% प्रत्याशी 40 से कम उम्र के, पढ़ें ताजा अपडेट

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - निकाय चुनाव में दिखेगा 'युवा राज', 50% प्रत्याशी 40 से कम उम्र के- राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में दोनों ही प्रमुख दलों ने युवा चेहरों पर बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने 5…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार3 सितंबर 2026 को 04:33 am बजे
Rajasthan Nikay Chunav LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव में नाम वापसी का आज अंतिम दिन, 50% प्रत्याशी 40 से कम उम्र के, पढ़ें ताजा अपडेट

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- निकाय चुनाव में दिखेगा 'युवा राज', 50% प्रत्याशी 40 से कम उम्र के- राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में दोनों ही प्रमुख दलों ने युवा चेहरों पर बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने 51% और कांग्रेस ने 49% टिकट 40 साल तक की उम्र के प्रत्याशियों को दिए हैं। यानी इस बार शहरी निकायों के बोर्ड में युवा नेतृत्व हावी रहने वाला है।

- केंद्र-राज्य का 50-50% हिस्सा तय करने का गहलोत ने दिया सुझाव- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा से मांग की कि वे केंद्र सरकार से नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम के तहत मिलने वाले 300 रुपये के पेंशन शेयर को बढ़ाकर 3,000 रुपये कराने का दबाव बनाएं, जिसमें केंद्र और राज्य का 50-50% योगदान हो।

- 'हर महीने की 1 तारीख को मिले पेंशन', गहलोत ने भाजपा सरकार को दी नसीहत- गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार कई-कई महीनों तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान नहीं कर पा रही है। उन्होंने मांग रखी कि बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को हर महीने की 1 तारीख को बैंक खातों में नियमित पेंशन ट्रांसफर की जाए।

- गहलोत बोले- सामाजिक सुरक्षा पेंशन हमने शुरू कीपूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बुजुर्ग महिला से पेंशन संवाद के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीएम जिस सामाजिक सुरक्षा पेंशन की चर्चा कर रहे हैं, वह कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई थी।

- अशोक गहलोत ने शेयर किया सीएम भजनलाल शर्मा का वीडियो

- कंक्रीट के जंगलों और प्रदूषण से राहत दिलाएगी AAP, तारों की होगी अंडरग्राउंडिंग- AAP ने रोज का कचरा उसी दिन डिस्पोज करने, खुली बिजली की तारों को चरणबद्ध रूप से भूमिगत करने और निर्माण अनुमति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी व ऑनलाइन बनाने की बात कही है। वहीं दूसरी तरह बिना मतदान के ही निर्दलीय और भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध तय होना यह दर्शाता है कि स्थानीय निकायों में प्रत्याशी चयन की रणनीति कितनी अहम भूमिका निभा रही है।

- आम आदमी पार्टी ने 'मोहल्ला क्लीनिक' बनाने का किया वादा- आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस और सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने बुधवार को 'भ्रष्टाचार मुक्त स्थानीय प्रशासन' के वादे के साथ AAP का घोषणा पत्र जारी किया। AAP ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि निकाय चुनाव जीतने पर राजस्थान के शहरों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 'मोहल्ला क्लीनिक' खोले जाएंगे।

- वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर निकाय में बनेंगे 'वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र'- बुजुर्गों के लिए प्रथम चरण में सभी नगर निगमों व नगर परिषदों के सामुदायिक केंद्रों पर जन सहभागिता से 'वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र' स्थापित किए जाएंगे।

- BJP- महिलाओं के लिए 2,000 पिंक टॉयलेट्स और स्ट्रीट वेंडर्स का बीमा- भाजपा के घोषणा पत्र में राज्य के शहरों में महिलाओं के लिए 2000 पिंक टॉयलेट्स, बाहरी कॉलोनियों में 15 लाख स्ट्रीट लाइट्स और ऑटो चालकों व स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने का वादा किया गया है।

- BJP के संकल्प पत्र में CM भजनलाल ने की ये घोषणाएं- भाजपा ने प्रदेश के 309 निकायों के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और घनश्याम तिवाड़ी की मौजूदगी में 'वन स्टेट वन इलेक्शन' का दावा करते हुए निकायों के कायाकल्प का रोडमैप रखा गया।भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में शहरी आमजन के लिए अगले 5 वर्षों में 1 लाख आवासीय भूखंड आवंटित करने और 7 लाख नए घरों तक रसोई गैस (PNG) पाइपलाइन पहुंचाने की गारंटी दी है।

- सवाई माधोपुर: प्रियंका, ऋचा और बादाम ने वापस लिए पर्चे- सवाई माधोपुर के वार्ड 56 से प्रियंका शर्मा, वार्ड 11 से ऋचा गौतम और वार्ड 40 से बादाम ने भाजपा संगठन की समझाइश के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे इन वार्डों में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है।

- सवाई माधोपुर में BJP के लिए राहत: 3 बागियों ने नामांकन वापस लिया- नगर परिषद सवाई माधोपुर में डैमेज कंट्रोल में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। नाराज होकर निर्दलीय पर्चा भरने वाली तीन महिला प्रत्याशियों ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के समर्थन में अपने नाम वापस ले लिए हैं।

- डूंगरपुर वार्ड-23: स्क्रूटनी में कटा कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा, निवर्तमान सभापति के बेटे की जीत तय- डूंगरपुर के वार्ड 23 में स्क्रूटनी के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन खारिज हो गया था। इसके बाद निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ के पुत्र व भाजपा प्रत्याशी मनन कलासुआ अकेले वैध उम्मीदवार रह गए हैं।

- डूंगरपुर वार्ड-28: कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस लिया फॉर्म, BJP के चेतन खराड़ी अकेले मैदान में- डूंगरपुर के वार्ड 28 से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतीक बलात ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब मैदान में केवल भाजपा के चेतन खराड़ी बचे हैं, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया है।

- डूंगरपुर में कांग्रेस को दोहरा झटका: मतदान से पहले ही BJP ने खाता खोला- डूंगरपुर नगर परिषद के 40 वार्डों में से 2 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी की निर्विरोध जीत तय हो गई है। कांग्रेस के हाथ से वोटिंग से पहले ही दो सीटें निकल चुकी हैं।

- बानसूर के वार्ड-15 में भाजपा-कांग्रेस शून्य, निर्दलीय निर्विरोध तयनवगठित बानसूर नगर पालिका के वार्ड संख्या 15 (OBC आरक्षित) से निर्दलीय प्रत्याशी मूलचंद वर्मा का निर्विरोध पार्षद बनना तय हो गया है। निर्धारित समय सीमा तक उनके सामने किसी भी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।

- कल आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह- आज दोपहर 3 बजे तक जो प्रत्याशी मैदान में टिके रहेंगे, उन्हें कल 4 सितंबर को जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

- काउंटडाउन जारी: नाम वापसी के लिए बचे केवल 8 घंटे- दोपहर 3:00 बजे की डेडलाइन जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे बागियों को मनाने के लिए पार्टी के आला नेताओं की सांसें अटक रही हैं। दोपहर 3 बजे पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

- बोर्ड समितियों में पद का दिया जा रहा आश्वासन- पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि जो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान से हटने को तैयार हो रहे हैं, उन्हें भविष्य में मनोनीत पार्षद और नगर निगम की शक्तिशाली समितियों में जगह देने का फॉर्मूला दिया जा रहा है।

- RO दफ्तरों पर सुरक्षा कड़ीदोपहर में नाम वापसी के दौरान होने वाली संभावित गहमागहमी को देखते हुए जयपुर के सभी रिटर्निंग ऑफिसर (RO) सेंटरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें