होमशिक्षा-करियरराजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished
शिक्षा-करियर

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई राजस्थान के रामपुरा (कंवरपुरा) गांव में स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की बेहद जर्जर और असुरक्षित इमारत को बुधवार को…

Jagran के अनुसार2 सितंबर 2026 को 09:33 pm बजे
राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई

राजस्थान के रामपुरा (कंवरपुरा) गांव में स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की बेहद जर्जर और असुरक्षित इमारत को बुधवार को प्रशासन द्वारा ढहा दिया गया।

HighLights

- अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को इस असुरक्षित ढांचे को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया

- सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई का वीडियो साझा करते हुए खुशी जताई

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के रामपुरा (कंवरपुरा) गांव में स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की बेहद जर्जर और असुरक्षित इमारत को बुधवार को प्रशासन द्वारा ढहा दिया गया। इस स्कूल की खराब स्थिति को पिछले महीने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत प्रमुखता से उठाया था।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में एक बुलडोजर की मदद से इस पुरानी और खतरनाक हो चुकी इमारत को जमींदोज किया गया। सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई का वीडियो साझा करते हुए खुशी जताई और बताया कि यह स्कूल अब नए सिरे से बनने जा रहा है।

गौरतलब है कि रामपुरा के इस सरकारी प्राथमिक स्कूल की पुरानी इमारत को सितंबर 2025 में ही एक तकनीकी सर्वेक्षण के बाद असुरक्षित और जर्जर घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद से इसका उपयोग बंद था।

इस स्कूल की बदहाली का मुद्दा सामने आने के बाद राजस्थान सरकार ने पिछले महीने ही यहां 18 लाख रुपये की लागत से एक नई स्कूल इमारत के निर्माण की घोषणा की थी।

इस कुल राशि में से 12 लाख रुपये जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 13 अगस्त को मंजूर किए गए थे, जबकि शेष 6 लाख रुपये विधायक कोष से आवंटित किए गए हैं।

पिछले महीने सीजेपी की टीम जब 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत यहां पहुंची थी, तब सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हो गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। अब इस असुरक्षित ढांचे को पूरी तरह हटा दिए जाने से बच्चों के लिए नए और सुरक्षित स्कूल भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें