राजस्थान:शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा था सनकी आशिक , ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नए जोड़े ने खाया जहर
झीलों की नगरी उदयपुर में एक सिरफिरे शख्स की ओर से एक नवविवाहितत जोड़े को परेशान करने का मामला सामने आया है। इस केस में फोटो वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।…

सौजन्य से:- Navbharat Times
झीलों की नगरी उदयपुर में एक सिरफिरे शख्स की ओर से एक नवविवाहितत जोड़े को परेशान करने का मामला सामने आया है। इस केस में फोटो वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में सिरफिरे आशिक की हैरान करने वाली खबर मिली है। यहां एक सिरफिरे आशिक की मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक नवविवाहित दंपती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां पीड़िता की स्थिति अभी भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
शादी के बाद भी कर रहा था प्रताड़ित
पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता की शादी इसी साल 16 फरवरी 2026 को हुई थी। आरोपी मतीन अहमद उर्फ मतीन खान (22), निवासी बागर गली (हाथीपोल), शादी से पहले से ही युवती का पीछा कर रहा था। शादी हो जाने के बाद भी उसकी सनक कम नहीं हुई। आरोप है कि मतीन पीड़िता को सोशल मीडिया पर उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। वह महिला पर मिलने का दबाव बनाता था और उसके पति को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था।
पहले भी की थी जान से मारने की कोशिश
पीड़िता के पिता ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को डरा-धमकाकर लाखों रुपये भी ऐंठ लिए थे। इतना ही नहीं, उसने कई बार पीड़िता के पति का पीछा कर उसे जान से मारने की धमकी दी। कुछ महीने पहले आरोपी ने दामाद पर चाकू दिखाकर हमला करने की कोशिश भी की थी, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी को महज पाबंद करके छोड़ दिया। इसी ढिलाई के कारण आरोपी के हौसले बुलंद होते गए और आखिरकार प्रताड़ना से तंग आकर 21 जून की रात दंपती ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
एसपी दफ्तर पहुंचे परिजन, आरोपी पुलिस रिमांड पर
मामला गरमाने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में बाघपुरा थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी मतीन अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस ने शुरू की आरोपी से गहन पूछताछ
दूसरी ओर, न्याय की गुहार लेकर पीड़िता के परिजन उदयपुर एसपी कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने आक्रोश जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पुलिस शुरुआती शिकायतों पर ही सख्त एक्शन ले लेती, तो आज उनकी बेटी और दामाद अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत की जंग नहीं लड़ रहे होते। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


