होमकृषिबीकानेर से बांद्रा के बीच जयपुर व कोटा होकर चल रही स्पेशल ट्रेन रेगुलर, रामदेवरा के लिए स्पेशल ट्रेन और दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को राहत
कृषि

बीकानेर से बांद्रा के बीच जयपुर व कोटा होकर चल रही स्पेशल ट्रेन रेगुलर, रामदेवरा के लिए स्पेशल ट्रेन और दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को राहत

बीकानेर से बांद्रा के बीच जयपुर व कोटा होकर चल रही स्पेशल ट्रेन रेगुलर, रामदेवरा के लिए स्पेशल ट्रेन और दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को राहत यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पूरे साल चलेगी. इसे रेगुलर नंबर भी अलॉट…

ETV Bharat के अनुसार19 अगस्त 2026 को 11:55 am बजे
बीकानेर से बांद्रा के बीच जयपुर व कोटा होकर चल रही स्पेशल ट्रेन रेगुलर, रामदेवरा के लिए स्पेशल ट्रेन और दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को राहत

सौजन्य से:- ETV Bharat

बीकानेर से बांद्रा के बीच जयपुर व कोटा होकर चल रही स्पेशल ट्रेन रेगुलर, रामदेवरा के लिए स्पेशल ट्रेन और दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को राहत

यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पूरे साल चलेगी. इसे रेगुलर नंबर भी अलॉट कर दिया गया है. वहीं, रामदेवरा के लिए स्पेशल ट्रेन...

Published : August 19, 2026 at 10:08 AM IST

कोटा/जैसलमेर: रेलवे यात्रियों के डिमांड के आधार पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन त्योहारों के अवसर पर किया जाता है. ऐसी कई ट्रेनें हैं, जिन्हें त्योहारों के बाद भी यात्री भार मिलता है और उन्हें लंबे समय तक चलाया जाता है. इस तरह की ट्रेनों को रेलवे रेगुलर भी कर रहा है. इसी क्रम में बीकानेर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच जयपुर व कोटा होकर चल रही वीकली स्पेशल ट्रेन को भी अब रेगुलराइज किया जा रहा है. इस ट्रेन को 26 अगस्त से बीकानेर की तरफ और 27 अगस्त को बांद्रा की तरफ से वीकली एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा. इसके बाद यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पूरे साल चलेगी. इसे रेगुलर नंबर भी अलॉट कर दिया गया है. दूसरी तरफ वीकली स्पेशल ट्रेन का जहां किराया ज्यादा था, अब रेगुलर ट्रेन में यह किराया कम हो जाएगा.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04711 को नया नंबर 14711 देते हुए बीकानेर बांद्रा टर्मिनस वीकली एक्सप्रेस के रूप में रेगुलेट किया गया है. यह 26 अगस्त से संचालित होगी. वापसी में आने वाली ट्रेन नंबर 04712 को रेगुलराइज करते हुए 14712 बांद्रा टर्मिनल बीकानेर स्पेशल किया गया है, यह ट्रेन 27 अगस्त से बांद्रा से चलेगी. बीकानेर बांद्रा टर्मिनस ट्रेन बीकानेर से बुधवार 1:30 पर रवाना होगी. रात 7:35 पर जयपुर और देर रात 11:35 पर कोटा पहुंचेगी. गुरुवार दोपहर 3:50 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. वापसी में बांद्रा बीकानेर ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से गुरुवार रात 7:25 पर रवाना होगी, शुक्रवार सुबह 9:30 पर कोटा और दोपहर 2:50 पर जयपुर पहुंचेगी, जिसके बाद रात 11:55 पर बीकानेर पहुंचेगी.

पढे़ं. Raksha Bandhan Special Train: कोटा से दिल्ली, जबलपुर और मथुरा के लिए चलेंगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनें

26 स्टेशनों को करेगी कनेक्ट : ट्रेन आते और जाते समय श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोदरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी व बोरीवली स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी. इस तरह से शुरुआती और अंतिम स्टेशन को मिलाकर यह ट्रेन 26 स्टेशनों को कनेक्ट कर रही है. इस ट्रेन में 20 कोच हैं, जिनमें सेकंड एसी 1, थर्ड एसी 2, स्लीपर 11, जनरल 4 और गार्ड व एसएलआर 2 कोच हैं.

किराए में भी होगी 100 से 300 तक की कमी : स्पेशल ट्रेन में सामान्य तौर पर रेगुलर ट्रेनों से ज्यादा किराया रहता है. वहीं, ट्रेन के रेगुलर हो जाने पर किराए में कमी आएगी. हालांकि, अभी आईआरसीटीसी की वेबसाइट और पीआरएस काउंटर पर बुकिंग हो रही है, लेकिन स्पेशल ट्रेन के रूप में ही की जा रही है. ट्रेन से बीकानेर से कोटा का किराया 470, थर्ड एसी का 1255 और सेकंड एसी का 1775 है. कोटा से मुंबई का किराया स्लीपर का 615 थर्ड एसी का 1625 और सेकंड एसी का 2205 रुपए है, जबकि ट्रेन के रेगुलर हो जाने पर किराया कम होगा. इसमें 100 से लेकर 300 रुपए तक की कमी अलग-अलग क्लास के टिकट में आ जाएगी. ट्रेन वीकली स्पेशल के रूप में बीकानेर से बांद्रा के बीच की 1521 किलोमीटर की दूरी 26 घंटे 20 मिनट में तय कर रही है, जबकि वापसी में यह ट्रेन इस दूरी को 29 घंटे 35 मिनट में तय कर रही है. हालांकि, बीकानेर से चलने वाली ट्रेन के जयपुर और कोटा पहुंचने के समय में बदलाव हो रहा है.

रामदेवरा के लिए स्पेशल ट्रेन, दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को राहत : रामदेवरा मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सुविधाओं में विस्तार किया है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने 22 और 23 अगस्त को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी के बीच स्पेशल ट्रेन के दो ट्रिप संचालित करने का निर्णय लिया है. वहीं, बेंगलुरु-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का घटप्रभा और जम्मूतवी-भगत की कोठी-जम्मूतवी प्रतिदिन एक्सप्रेस का कठुआ स्टेशन पर ठहराव शुरू किया जा रहा है. इससे यात्रियों को इन मार्गों पर आवागमन में सुविधा मिलेगी.

रामदेवरा के लिए सुबह स्पेशल ट्रेन, शाम को वापसी : अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 22 एवं 23 अगस्त को सुबह 9:30 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल दोनों दिन दोपहर 2 बजे रामदेवरा से रवाना होकर शाम 5:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी. इस तरह श्रद्धालु सुबह जोधपुर से रामदेवरा पहुंचकर शाम को वापस लौट सकेंगे.

सात स्टेशनों पर ठहराव, पूरी तरह अनारक्षित होगी ट्रेन : स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में राईका बाग, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट और फलोदी स्टेशनों पर ठहरेगी. ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे. यह रेलसेवा पूरी तरह अनारक्षित रहेगी. जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिन यह विशेष रेलसेवा संचालित की जा रही है.

बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस का घटप्रभा में ठहराव : यात्रियों की सुविधा के लिए बेंगलुरु-जोधपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का घटप्रभा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया गया है. गाड़ी संख्या 16534 बेंगलुरु-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 अगस्त से घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 10:48 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे रवाना होगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16533 जोधपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 अगस्त से घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 8:28 बजे पहुंचेगी और 8:30 बजे प्रस्थान करेगी.

जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस अब कठुआ में भी रुकेगी : इसी क्रम में जम्मूतवी-भगत की कोठी-जम्मूतवी प्रतिदिन एक्सप्रेस का शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर ठहराव शुरू किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी 23 अगस्त से कठुआ स्टेशन पर सुबह 10:01 बजे पहुंचेगी और 10:03 बजे रवाना होगी. वापसी में गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी 28 अगस्त से कठुआ स्टेशन पर सुबह 4:40 बजे पहुंचेगी और 4:42 बजे प्रस्थान करेगी. मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इन ठहरावों से यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें