वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी, रजिस्ट्री का कार्य भी रहा ठप
वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी, रजिस्ट्री का कार्य भी रहा ठप वकीलों ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल को जाम किया जाएगा. Published : July 13, 2026 at 7:44 PM IST जयपुरः अपनी मांगों को लेकर 29 जून से आ…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी, रजिस्ट्री का कार्य भी रहा ठप
वकीलों ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल को जाम किया जाएगा.
Published : July 13, 2026 at 7:44 PM IST
जयपुरः अपनी मांगों को लेकर 29 जून से आंदोलन कर रहे राजस्व न्यायालयों के वकीलों का सब्र का बांध टूटता जा रहा है. दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जयपुर के बैनर तले सोमवार को भी वकीलों ने राजस्व न्यायालयों का कार्य बहिष्कार किया. जिले के सभी उप पंजीयक कार्यालयों में रजिस्ट्री का कार्य भी ठप रहा. वकीलों ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल को जाम किया जाएगा.
दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि राजस्व न्यायालयों और पंजीयन कार्यालयों में अव्यवस्था के खिलाफ अधिवक्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट बंद का आह्वान किया. जयपुर जिले में राजस्व न्यायालय एवं पंजीयन कार्यालय बंद रहे. शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जयपुर के सामने एकत्रित होकर वकील आंन्दोलन करेंगे और कलेक्ट्रेट सर्किल को जाम कर रोष व्यक्त करेंगे.
पढ़ेंः वकीलों का उग्र आंदोलन: सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, बंद रहेंगी राजस्व कोर्ट और रजिस्ट्रियां
महासचिव मनोज वर्मा ने बताया कि कलेक्टर जयपुर की ओर से एक मीटिंग रखी गई. कलेक्टर ने बताया कि ज्ञापन में अंकित समस्याओं के लिए सरकार से वार्ता चल रही है. उन्होंने कुछ पत्र भी दिए. पत्रों से पता चला कि ज्ञापन में अंकित समस्याओं का समाधान होना अभी शेष है, इसलिए दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जयपुर का आंदोलन पूर्व की भांति जारी रहेगा. जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में कल भी कलमबंद आंदोलन जारी रहेगा. कलेक्ट्रेट परिसर के सभी अधिवक्ता, डीड राइटर, नोटरी, नक्शा नवीस, फोटो स्टेट संचालक, स्टांप वेंडर और फोटोग्राफर कोई कार्य नहीं करेंगे.
अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि इस आंदोलन को दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सामेश शर्मा एवं महासचिव उमेश चौधरी ने भी अपना समर्थन दिया है. उन्होंने बताया कि राजस्व मंडल जयपुर की बैंच के संबंध में, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर चतुर्थ के न्यायालय को चौमूं स्थानांतरित करने के विरोध, सांगानेर एसडीएम की ओर से किए गए फैसलों के प्रकरणों को अन्य न्यायालय में भेजने. उप पंजीयक कार्यालयों में स्लॉट व्यवस्था एवं पंजीयन संबंधी अनियमिताओं को लेकर राजस्व न्यायालयों के वकील आंदोलन कर रहे हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर राजस्थान असेंबली ने पूरा किया 75 सालों का सफर, CM भजनलाल शर्मा बोले- आज का दिन सभी के लिए सौभाग्य का अवसर

जयपुर पोलो ग्राउंड खाली करने के केंद्र सरकार के नोटिस के खिलाफ सुनवाई टली

राजस्थान में 2.64 लाख अधिकारी-कर्मचारियों की वेतनमान में नहीं होगी वृद्धि, अचल संपत्ति का ब्योरा देने में विफलता का कारण


