होमक्राइमराजस्थान में सड़क हादसा: पांच की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी
क्राइम

राजस्थान में सड़क हादसा: पांच की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

राजस्थान के बालोतरा जिले में एक भयावह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है, वहीं हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

bhaskarhindi.com के अनुसार13 जुलाई 2026 को 03:04 pm बजे
राजस्थान में सड़क हादसा: पांच की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

सौजन्य से:- bhaskarhindi.com

राजस्थान बालोतरा के कुड़ी के पास सड़क हादसा, पांच की मौत, तीन घायल

बालोतरा, 13 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान के बालोतरा जिले में जोधपुर नेशनल हाईवे पर कुड़ी के समीप रविवार देर रात सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो की किसी अज्ञात वाहन से आमने-सामने या तेज टक्कर हुई। टक्कर का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही घायलों को वाहन से बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों एवं मृतकों को निजी एंबुलेंस की सहायता से राजकीय नाहटा अस्पताल, बालोतरा पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन गंभीर घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और वाहन चालक की पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : 13 July 2026 9:16 AM IST

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें