राजस्थान: पाकिस्तानी आतंकी के सहयोगी को सिम उपलब्ध कराने वाला युवक गिरफ्तार
राजस्थान: पाकिस्तानी आतंकी के सहयोगी को सिम उपलब्ध कराने वाला युवक गिरफ्तार Authored by: खुशेंद्र तिवारी|भाषा• राजस्थान के बीकानेर जिले में पुलिस ने पाकिस्तान के एक आतंकी के सहयोगी को भारतीय सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरो…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान: पाकिस्तानी आतंकी के सहयोगी को सिम उपलब्ध कराने वाला युवक गिरफ्तार
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|भाषा•
राजस्थान के बीकानेर जिले में पुलिस ने पाकिस्तान के एक आतंकी के सहयोगी को भारतीय सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।
आरोपी की पहचान अनिल बिश्नोई के रूप में हुई
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार बिश्नोई (18) के रूप में हुई है और वह बज्जू थाना क्षेत्र के गौड़ू गांव का निवासी है। पुलिस ने बताया कि अनिल पाकिस्तान के आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क के कथित तौर पर संपर्क में था। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि यह कार्रवाई आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) से मिली सूचना के आधार पर की गई। आतंकी शहजाद का कर रहा था सहयोग
उन्होंने बताया, 'आरोपी मोबाइल फोन और वॉट्सएप के माध्यम से आतंकी शहजाद के सहयोगी उज्जैर के संपर्क में था। उसने पाकिस्तान में भारतीय सिम कार्ड सक्रिय कराने के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) साझा किया था।' पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल चैट में संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले हैं, जिनमें नकली भारतीय मुद्रा से जुड़े नेटवर्क से संभावित संबंधों की जानकारी भी सामने आई है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News

राजस्थान के बांसवाड़ा: स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत, एक बच्चे की मौत, छह घायल


