कोटा में भीषण आग: तीन मंजिला बिल्डिंग, फुटवियर शो़रूम, बैंक और ऑफिस आग की चपेट में
कोटा के गुमानपुरा में तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई, जिससे आसपास की तीन अन्य दुकानें भी चपेट में आईं. दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया है. आग की सूचना पर पुलिस ने रास्ते को क्लियर किया और लोगों की आवाजाही रोक दी है.

सौजन्य से:- ETV Bharat
कोटा में तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फुटवियर शोरूम, बैंक व शॉप के साथ कई ऑफिस आए चपेट में
कोटा के गुमानपुरा में तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया.
Published : July 25, 2026 at 5:57 PM IST
|Updated : July 25, 2026 at 6:14 PM IST
कोटा: शहर के व्यस्त गुमानपुरा इलाके में घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास शनिवार शाम एक तीन मंजिला फुटवियर शोरूम में भीषण आग लग गई, जो आसपास की तीन अन्य दुकानों तक फैल गई. घोड़े वाले बाबा सर्किल व एरोड्रम अंडरपास के नजदीक शनिवार को एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने का मामला सामने आया है. बिल्डिंग में आग शाम 5:00 के आसपास लगी. यह बिल्डिंग घोड़े वाले बाबा चौराहे से एरोड्रम की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित है.
आग की सूचना पर नगर निगम के दमकलें मौके पर पहुंच रही है. बिल्डिंग में आग की लपटे दूर से ही नजर आ रही हैं. इस बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर तीन अलग-अलग फुटवियर शॉप और शोरूम हैं, जबकि पहली मंजिल पर कुछ ऑफिस बने हुए हैं. वहीं, दूसरी मंजिल पर रेजिडेंस के रूप में कुछ लोग उपयोग ले रहे हैं. यह यह ग्राउंड प्लस दो मंजिला बिल्डिंग है. इस आग ने पास की बिल्डिंग को भी चपेट में ले लिया. जिसमें बैंक और दूसरा फुटवियर शोरूम है.
इसे भी पढ़ें- निंबाहेड़ा: ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल खाक
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि शुरुआती तौर पर 7 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है, लेकिन आग देखकर लग रहा है कि और भी गाड़ी मंगानी पड़ेंगी. उन्होंने बताया कि आग ने पास की बिल्डिंग में स्थित बैंक और दूसरे फुटवियर के शोरूम को भी चपेट में ले लिया है. आग का खतरा दूसरी तरफ इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम पर भी बना हुआ है.
आग की ऊंची लपटें दूर से नजर आ रही हैं. आसपास बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं. दूसरे तरफ मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, और उन्होंने रास्ते को पूरी तरह से क्लियर किया और वाहनों की आवाजाही रोकी है. लोगों को बिल्डिंग से दूर ही रोका जा रहा है. साथ ही रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
खबर में अपडेट जारी है...
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News

राजस्थान के बांसवाड़ा: स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत, एक बच्चे की मौत, छह घायल


