होमक्राइमतीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश पिता ने किया नवजात का गला घोंटकर हत्या?
क्राइम

तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश पिता ने किया नवजात का गला घोंटकर हत्या?

जयपुर में एक दंपति के घर एक बड़ा त्रासदी का मामला सामने आया है। तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश पिता ने कथित तौर पर अपनी नवजात की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

ABP News के अनुसार30 जुलाई 2026 को 04:36 am बजे
तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश पिता ने किया नवजात का गला घोंटकर हत्या?

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या

Jaipur Crime News: जयपुर में तीसरी बेटी के जन्म से नाखुश आरोपी पिता ने कथित तौर पर मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जयपुर में तीसरी बेटी के जन्म के बाद एक पिता पर अपनी ही नवजात बच्ची की हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगा है. मामला अस्पताल का है, जहां मां ने बच्ची को जन्म दिया था. आरोप है कि पिता बेटी के जन्म से नाराज था, वह दूध पिलाने के बहाने नवजात को वार्ड से अपने साथ लेकर गया और कुछ देर बाद वापस लौटा तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है.

बच्ची के गले पर निशान मिलने और गर्दन पर खून लगा होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया. मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की. यह मामला चंदवाजी थाना क्षेत्र के निम अस्पताल का है. यहां जयपुर ग्रामीण के नीमराना इलाके के रहने वाले 38 साल के रवि कुमार यादव ने दो दिन पहले ही अपनी गर्भवती पत्नी कोमल देवी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था.

एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'

दूध पिलाने के बहाने बच्ची को ले गया था आरोपी

बताया जा रहा है कि परिवार में पहले से दो बेटियां हैं. तीसरी बेटी पैदा होने के बाद पिता रवि यादव की नाराजगी की बात सामने आई है. बेटी के जन्म के कुछ घंटे बाद वह नवजात को दूध पिलाने की बात कहकर वार्ड से बाहर लेकर गया था. वापस लौटने पर बच्ची की हालत देखकर परिजनों और अस्पताल स्टाफ को शक हुआ.

बच्ची के गले पर मिले दबाने के निशान

बच्ची के गले पर दबाने जैसे निशान मिले. गर्दन पर खून भी लगा हुआ था. इन हालात ने सामान्य मौत की आशंका को खारिज करते हुए हत्या की आशंका को मजबूत किया. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है. जांच में अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी अहम हो सकते हैं. बच्ची को वार्ड से बाहर ले जाने के बाद पिता कहां गया और उसके साथ क्या हुआ, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है.

पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए भेजा

बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और गले पर मिले निशानों की स्थिति स्पष्ट होगी. पुलिस परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बयान भी दर्ज कर रही है. पुलिस ने आरोपी पिता रवि यादव को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. तीसरी बेटी होने की वजह से नवजात की हत्या का आरोप अगर जांच में सही साबित होता है तो यह घटना न केवल बेहद गंभीर अपराध है, बल्कि बेटियों को लेकर समाज में मौजूद भेदभाव पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है.

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें