होमशिक्षा-करियरकोटा प्रसूताओं की मौत मामला: हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री को सौंपी, वरिष्ठ चिकित्सकों से होगी चर्चा
शिक्षा-करियर

कोटा प्रसूताओं की मौत मामला: हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री को सौंपी, वरिष्ठ चिकित्सकों से होगी चर्चा

कोटा प्रसूताओं की मौत मामला: हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री को सौंपी, वरिष्ठ चिकित्सकों से होगी चर्चा कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामले के बाद जांच के लिए उठाए गए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल अमानक पाए गए थे.…

ETV Bharat के अनुसार16 जून 2026 को 12:22 pm बजे
कोटा प्रसूताओं की मौत मामला: हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री को सौंपी, वरिष्ठ चिकित्सकों से होगी चर्चा

सौजन्य से:- ETV Bharat

कोटा प्रसूताओं की मौत मामला: हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री को सौंपी, वरिष्ठ चिकित्सकों से होगी चर्चा

कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामले के बाद जांच के लिए उठाए गए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल अमानक पाए गए थे.

Published : June 16, 2026 at 3:14 PM IST

जयपुर: कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामलों की जांच के लिए गठित हाईलेवल कमेटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को सौंप दी है. हालांकि चिकित्सा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट पर तत्काल कोई अंतिम निष्कर्ष जारी नहीं किया जाएगा. पहले रिपोर्ट को लेकर चिकित्सकों से चर्चा की जाएगी, जिसमें वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों को शामिल किया गया है. इसके बाद ही रिपोर्ट जारी की जाएगी.

मामले को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रिपोर्ट को लेकर आज चिकित्सा विशेषज्ञों से चर्चा की जाएगी. मंत्री ने कहा कि कोटा और बीकानेर की घटना अलग है. सभी मौतों का एक समान कोई कारण नहीं था, बल्कि प्रत्येक मामले में अलग-अलग चिकित्सकीय परिस्थितियां और जटिलताएं सामने आई हैं. रिपोर्ट को कोटा, एसएमएस मेडिकल कॉलेज तथा एम्स की जांच कमेटियों से प्राप्त तथ्यों के आधार पर तैयार किया गया था.

कोटा भेजी थी टीम: कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान प्रसूताओं का स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मामले की जांच के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों की एक टीम कोटा भेजी थी. मामले को लेकर एम्स की टीम भी कोटा पहुंची थी, जिसके बाद अब रिपोर्ट चिकित्सा मंत्री को सौंप दी है. अब रिपोर्ट को लेकर वरिष्ठ चिकित्सकों से चर्चा कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी.

पढ़ें: बीकानेर में प्रसूताओं की किडनी फेल होने का मामला, ऑक्सीटोसिन समेत 27 दवाओं के लिए सैंपल

ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन अमानक: कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामले के बाद जांच के लिए उठाए गए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल अमानक पाए गए थे. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने इस संबंध में अलर्ट नोटिस जारी कर प्रदेशभर के अस्पतालों, मेडिकल स्टोर्स और दवा वितरकों को संबंधित बैच की बिक्री और उपयोग तत्काल रोकने के निर्देश दिए थे. लैब जांच में खुलासा हुआ था कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बाजार में बेचा जा रहा था, उसमें ऑक्सीटोसिन तत्व ही मौजूद नहीं था.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News