होमक्राइमहनुमान बेनीवाल का बड़ा हमला: 'अफसरों के इशारे पर चल रही राजस्थान सरकार', मंत्रियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
क्राइम

हनुमान बेनीवाल का बड़ा हमला: 'अफसरों के इशारे पर चल रही राजस्थान सरकार', मंत्रियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

{"_id":"6a2981c97dfdd1141c0b93c9","slug":"hanuman-beniwal-slams-rajasthan-government-alleges-corruption-and-misgovernance-nagaur-news-c-1-1-noi1346-4380778-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान…

Amar Ujala के अनुसार11 जून 2026 को 08:06 am बजे
हनुमान बेनीवाल का बड़ा हमला: 'अफसरों के इशारे पर चल रही राजस्थान सरकार', मंत्रियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a2981c97dfdd1141c0b93c9","slug":"hanuman-beniwal-slams-rajasthan-government-alleges-corruption-and-misgovernance-nagaur-news-c-1-1-noi1346-4380778-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान बेनीवाल का बड़ा हमला: 'अफसरों के इशारे पर चल रही राजस्थान सरकार', मंत्रियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

हनुमान बेनीवाल का बड़ा हमला: 'अफसरों के इशारे पर चल रही राजस्थान सरकार', मंत्रियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

Published by: नागौर ब्यूरो

Updated Wed, 10 Jun 2026 11:00 PM IST

विज्ञापन

सार

जयपुर में आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान सरकार पर नौकरशाही के भरोसे चलने का आरोप लगाया है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, जाट समाज के ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में राजस्थान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शासन व्यवस्था जनप्रतिनिधियों के बजाय नौकरशाही के इशारों पर संचालित हो रही है और जनता से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

बेनीवाल ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में हैं और स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कोटा और बीकानेर में प्रसूताओं की किडनी फेल होने के मामलों का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि अस्पतालों में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और मंत्री वास्तविक हालात से अनजान बने हुए हैं।

कई मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप

प्रेस वार्ता के दौरान बेनीवाल ने राज्य सरकार के कई मंत्रियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि एसआई भर्ती पेपर लीक मामले की जांच के दौरान मंत्री केके बिश्नोई का नाम सामने आया था। इसके अलावा जलदाय विभाग से जुड़े मामलों में भी उन्होंने भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोप लगाए। उन्होंने कानून मंत्री और गृह राज्य मंत्री से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को पारदर्शिता के साथ इन आरोपों पर जवाब देना चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि जनता के सामने सच्चाई आनी चाहिए और यदि आरोपों में तथ्य हैं तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

प्रमोद शर्मा का मुद्दा भी उठाया

आरएलपी प्रमुख ने मुख्यमंत्री के कथित रिश्तेदार प्रमोद शर्मा से जुड़े मामले को भी उठाया। उन्होंने कहा कि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने और न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर स्पष्ट स्थिति बताने की मांग की।

ये भी पढ़ें- जयपुर पटाखा फैक्टरी विस्फोट पर बड़ा एक्शन: SHO समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित; अवैध पटाखा गोदामों पर छापेमारी शुरू

जाट समाज के ओबीसी आरक्षण के लिए रैली का ऐलान

प्रेस वार्ता में बेनीवाल ने भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर जल्द ही बड़ी रैली आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर समाज लंबे समय से संघर्ष कर रहा है और अब आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

गहलोत-पायलट विवाद पर भी बोले

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच रहे राजनीतिक विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बेनीवाल ने कहा कि राजनीति में जनसंघर्ष सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने वाले नेताओं को ही लोगों का समर्थन मिलता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि