होमशिक्षा-करियरजयपुर के नए मेयर सुनील कोठारी निकले करोड़पति, पत्नी के पास ढाई करोड़ के गहने, जानिए कितनी है संपत्ति
शिक्षा-करियर

जयपुर के नए मेयर सुनील कोठारी निकले करोड़पति, पत्नी के पास ढाई करोड़ के गहने, जानिए कितनी है संपत्ति

Sunil Kothari Jaipur Mayor Asset Details: राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम चुनाव फतह करने के बाद बीजेपी ने सुनील कोठारी को मेयर बनाने का फैसला किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनके और उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्त…

Navbharat Times के अनुसार20 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
जयपुर के नए मेयर सुनील कोठारी निकले करोड़पति, पत्नी के पास ढाई करोड़ के गहने, जानिए कितनी है संपत्ति

सौजन्य से:- Navbharat Times

Sunil Kothari Jaipur Mayor Asset Details: राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम चुनाव फतह करने के बाद बीजेपी ने सुनील कोठारी को मेयर बनाने का फैसला किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनके और उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्ति है?

जयपुर: जयपुर नगर निगम मेयर चुनाव में बीजेपी की तरफ से नवनिर्वाचित पार्षद सुनील कोठारी का नाम तय हो गया है। बीते दिनों घोषित हुए चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी के पास बोर्ड बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत है। इधर, सुनील कोठारी को CM भजनलाल शर्मा का करीबी भी बताया जा रहा है। उनके नाम को लेकर पार्टी ने मोहर भी लगा दी है। बीजेपी की तरफ से बनने वाले नए मेयर सुनील कोठारी जयपुर में सभी पार्षदों में सबसे अमीर हैं। यही नहीं उनकी पत्नी भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। इस रिपोर्ट के जरिए जानिए सुनील कोठारी की कुल कितनी संपत्ति है।

सबसे अमीर पार्षद हैं सुनील कोठारी

बता दें कि जयपुर के होने वाले नए मेयर सुनील कोठारी बीजेपी के सबसे अमीर पार्षद हैं। बीजेपी ने उन्हें परकोटा क्षेत्र में वार्ड नंबर 112 से टिकट दिया, जहां उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष शर्मा को 905 वोटो के अंतर से हराया। उनकी संपत्ति की बात करें तो सुनील कोठारी ज्वेलरी व्यवसायी हैं। सुनील कोठारी ने अपने नामांकन में 36 करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी दी है। उनकी पत्नी के नाम भी करोड़ों रुपए की संपत्ति है। सुनील कोठारी के पास जयपुर के अलावा मुंबई में भी कई जगह प्रॉपर्टी है।

यहां जानिए नए मेयर और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति

नामांकन पत्र में दिए गए शपथपत्र में सुनील कोठारी के पास नकद राशि - 3,62,568 बताई गई। इसी तरह-

पत्नी के पास नगद राशि - 20,525

आश्रित के पास नगद राशि - 1,21,841

सुनील कोठारी के बैंक खाते में जमा राशि - 32,38,671

पत्नी के बैंक खाते में जमा राशि - 7,85,263

आश्रित के बैंक खाते में जमा राशि - 19,98,739

सुनील कोठारी के कंपनियों और शेयर में जमा राशि - 1,06,97,179

पत्नी के नाम से कंपनियों और शेयर में जमा राशि - 1,49,20,433

आश्रित के नाम से कंपनियों और शेयर में जमा राशि - 6,87,05,654

सुनील कोठारी के नाम बचत योजनाओं में जमा राशि - 6,31,718

पत्नी के नाम बचत योजनाओं में जमा राशि - 16,81,400

किसी व्यक्ति या फर्म को दिए गए ऋण से स्वयं को प्राप्त रकम - 17,31,88,864

किसी व्यक्ति या फर्म को दिए गए ऋण से पत्नी को प्राप्त रकम - 1,08,25,023

होंडा सिटी जेडएक्स (कीमत 23,08,044 रुपए)

मारुति सुजुकी (कीमत 6,97,142 रुपए)

टाटा नेक्सोन (कीमत 17,37,477 रुपए)

पत्नी के पास ज्वेलरी - 2 करोड़ 69 लाख 95,178 रुपए की

सुनील कोठारी के पास कुल संपत्ति - 25 करोड़, 71 लाख 95 हजार, 682

पत्नी के पास कुल संपत्ति - 10 करोड़ 26 लाख 17 हजार 722 रुपए

आश्रित के पास कुल संपत्ति - 14 करोड़ 21 लाख 13 हजार 531 रुपए

जयपुर और मुंबई में स्वयं की प्रॉपर्टी की कीमत 10,16,48,380 रुपए

पत्नी के नाम प्रॉपर्टी की कीमत 1,71,38,212 रुपए

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें