होमशिक्षा-करियरअजमेर में रिमझिम बारिश का दौर, स्कूल की दीवार गिरी, कारें क्षतिग्रस्त
शिक्षा-करियर

अजमेर में रिमझिम बारिश का दौर, स्कूल की दीवार गिरी, कारें क्षतिग्रस्त

अजमेर में रिमझिम बारिश का दौर, स्कूल की दीवार गिरी, कारें क्षतिग्रस्त मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर तक बारिश का असर बना रहेगा. यह बारिश फसलों के लिए लाभ दायक है. Published : September 5, 2026 at 4:13 PM IST अजमेर: जिले म…

ETV Bharat के अनुसार5 सितंबर 2026 को 11:33 am बजे
अजमेर में रिमझिम बारिश का दौर, स्कूल की दीवार गिरी, कारें क्षतिग्रस्त

सौजन्य से:- ETV Bharat

अजमेर में रिमझिम बारिश का दौर, स्कूल की दीवार गिरी, कारें क्षतिग्रस्त

मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर तक बारिश का असर बना रहेगा. यह बारिश फसलों के लिए लाभ दायक है.

Published : September 5, 2026 at 4:13 PM IST

अजमेर: जिले में बीती रात से रिमझिम बारिश का दौर जारी है. अब तक 29 एमएम बारिश हो चुकी है. बारिश से उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है. काफी लंबे अंतराल के बाद आई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं. फसलों के लिए यह बारिश जीवनदान बनकर आई है. रात भर हुई बारिश पुराने और जर्जर मकानों के लिए मुसीबत बन गई है. अजमेर में एक स्कूल की दीवार गिरने से तीन कारें मलबे में दब गईं.

मानसून के चौथे फेज के चलते अजमेर में देर रात से बारिश का दौर जारी है. यह फसलों के लिए अमृत है. इससे फसलों को जीवनदान मिलेगा. रात से ही अजमेर में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है. जलभराव की समस्या नहीं है, लेकिन जर्जर मकानों के लिए खतरा बना हुआ है.

पढ़ें: जन्माष्टमी पर राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बूंदाबांदी से भीगी गोविंद की नगरी जयपुर

कारों पर गिरी दीवार: पडाव क्षेत्र में राजकीय आर्यपुत्री स्कूल की ऊंची जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. सड़क किनारे खड़ी कारें मलबे में दब गईं. पांच कारों को काफी नुकसान पहुंचा. इनमें दरगाह आने वाले जायरीन और तारागढ़ जाने वाली टैक्सी कारें शामिल हैं. डिग्गी बाजार और प्लाजा सिनेमा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप मूलचंदानी ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. लेकिन इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. स्कूल की जर्जर दीवार की मरम्मत होनी चाहिए.

स्थानीय व्यापारी अशोक दुलानी ने बताया कि जनहानि होते-होते बची है, हालांकि कारों को नुकसान पहुंचा. उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव का माहौल है. स्कूल में मतदान केंद्र भी बनता है. बाहर की सड़क व्यस्त रहती है, इसलिए जर्जर दीवार की तुरंत मरम्मत जरूरी है. स्कूल प्राचार्य ने घटना पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

जिले में सभी जगह बारिश: अजमेर जिले के सभी उपखंड क्षेत्रों में शुक्रवार रात से रिमझिम बारिश जारी है. ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है. 15 दिन बाद बारिश हुई है. इससे फसलों में पानी की कमी पूरी हो गई है. अजमेर में खेती ज्यादातर वर्षा आधारित है, इसलिए बारिश से मुरझा रही फसलों में जान आ गई है. अजमेर शहर के अलावा केकड़ी. सरवाड़. भिनाय. अराई. किशनगढ़. रूपनगढ़. पुष्कर और पीसांगन में भी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर तक बारिश का असर बना रहेगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें