राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा गिरने के बाद क्या हुआ?
राजस्थान के करौली में स्टेडियम में ध्वजारोहण करते समय अचानक झंडा नीचे गिरने से कार्यक्रम में शांति हो गई, लेकिन फिर दोबारा पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया।

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान के करौली में ध्वजारोहण करते समय नीचे गिरा तिरंगा, सकते में आ गए अधिकारी
राजस्थान के करौली में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान जिला कलेक्टर द्वारा फहराया जा रहा तिरंगा अचानक नीचे गिर गया।
HighLights
- करौली में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान तिरंगा नीचे गिरा।
- जिला कलेक्टर अक्षय गोदरा द्वारा फहराया जा रहा था राष्ट्रीय ध्वज।
- तिरंगा गिरने के बाद सम्मानपूर्वक दोबारा फहराया गया, कार्यक्रम जारी।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के करौली में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर अक्षय गोदरा वहां पहुंचे। जिला कलेक्टर को ही ध्वजारोहण करना था, लेकिन ध्वजारोहण करते समय अचानक झंडा नीचे गिर गया।
तिरंगे के अचानक गिरने से स्टेडियम में शांति हो गई, लेकिन फिर दोबारा पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय त्योहार मनाया गया।
अचानक नीचे गिरा तिरंगा
करौली के मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में 15 अगस्त मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कलेक्टर की भी मौजूदगी थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जैसे जिला कलेक्टर ने ध्वजारोहण के लिए तिरंगे में बंधी डोरी खींची, तो अचानक झंडा ही नीचे आ गया।
इस घटना के बाद तुरंत ही तिरंगे को जमीन से उठा लिया गया और फिर दोबारा झंडे को पोल पर लगाकर ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी की गई।
यह भी पढ़ें- कहां बना था भारत का वो पहला खादी तिरंगा, जिसे पंडित नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को लालकिले पर फहराया?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में पारा 1 डिग्री बढ़ा: अब तक 26% कम बारिश; नहरों में पानी बंद होने पर किसान करेंगे आंदोलन - Kota News

13 अगस्त का मौसम: राजस्थान में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 4 संभागों में तेज बारिश की संभावना; IMD ने किया अलर्ट

दिल्ली सराय-रोहिल्ला स्टेशन के बीच होगा ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम: जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत समेत 24 ट्रेनें कैंसिल; 7 ट्रेनों के रूट बदले, जानें असर - Jaipur News


