होमशिक्षा-करियरमेडिको-इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास की शीर्ष स्थिति
शिक्षा-करियर

मेडिको-इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास की शीर्ष स्थिति

आईआईटी मद्रास का 4 वर्षीय बीटेक कोर्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग शीर्ष पर है, जबकि जोधपुर में बायो इंजीनियरिंग की ओपनिंग रैंक सबसे ज्यादा है।

ETV Bharat के अनुसार29 जुलाई 2026 को 06:39 am बजे
मेडिको-इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास की शीर्ष स्थिति

सौजन्य से:- ETV Bharat

JoSAA Counselling 2026: मेडिको इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास टॉप पर, जोधपुर सबसे नीचे

आईआईटी रुड़की, हैदराबाद, इंदौर, गुवाहाटी, जोधपुर और मंडी भी मेडिको-इंजीनियरिंग के कई फ्यूजन कोर्स संचालित करते हैं.

Published : July 28, 2026 at 7:16 PM IST

कोटा: मेडिकल साइंस की इन्वेस्टिगेशन प्रक्रिया में वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी का महत्व है. यह दौर मेडिकल साइंस व इंजीनियरिंग के फ्यूजन का है. जिसे मेडिको इंजीनियरिंग कहा जाता है. इनमें एडमिशन को लेकर स्टूडेंट में उत्सुकता है, लेकिन यह विषय इतना पॉपुलर नहीं है. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि आईआईटी संस्थानों ने मेडिको इंजीनियरिंग के इस भविष्य को भांपते हुए कई नए कोर्स शुरू किए थे. इन कोर्स में आईआईटी मद्रास का 4 वर्षीय बीटेक कोर्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग शीर्ष पर है.

देव शर्मा ने जोसा काउंसलिंग 2026 के सीट-आवंटन आंकड़ों का एनालिसिस किया. उन्होंने बताया कि आईआईटी मद्रास के इंस्ट्रूमेंटेशन व बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कोर्स के लिए ओपन कैटेगरी में 2863 ओपनिंग रैंक है, जबकि क्लोजिंग रैंक 4011 है. जबकि जोधपुर में बायो इंजीनियरिंग की ओपनिंग रैंक 13936 और क्लोजिंग रैंक 17195 रही है. ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक्स के यक आंकड़े बताते हैं कि कई शीर्ष आईआईटी संस्थानों में कोर इंजीनियरिंग ब्रांचेस में सीटों की उपलब्धता के बावजूद विद्यार्थियों ने आईआईटी मद्रास के इंस्ट्रूमेंटेशन व बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश को प्राथमिकता दी है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में पेशेंट डायग्नोसिस व इन्वेस्टिगेशन टेक्निक्स में बड़ा बदलाव आया है. अब इन्वेस्टिगेशन प्रोसेस बेहतरीन टच और सेंस टेक्नोलॉजी के माध्यम से संभव हो पाया है. टचिंग सेंसिंग एंड डिटेक्टिंग टेक्नोलॉजी अब मेडिकल साइंस में जरूरी हो चुकी है. देव शर्मा ने बताया कि आईआईटी रुड़की, हैदराबाद, इंदौर, गुवाहाटी, जोधपुर व मंडी भी मेडिको-इंजीनियरिंग के कई फ्यूजन कोर्स संचालित करते हैं, लेकिन वर्तमान में ये कोर्स स्टूडेंट के बीच लोकप्रिय नहीं है.

पढ़ें: JoSAA Counseling 2026: तीसरे राउंड में 16,854 पर छात्र और 27,754 पर छात्रा को IIT में मिली बीटेक सीट

मेडिको इंजीनियरिंग के कोर्स की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक्स:

- मद्रास में इंस्ट्रूमेंटेशन एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की ओपनिंग रैंक 2863 और क्लोजिंग रैंक 4011 रही है.

- हैदराबाद में बायोटेक्नोलॉजी एंड बायोइनफॉर्मेटिक्स की ओपनिंग रैंक 5481 और क्लोजिंग रैंक 9123 रही है.

- रुड़की में बायो साइंसेज एंड बायो इंजीनियरिंग की ओपनिंग रैंक 6980 और क्लोजिंग रैंक 8735 रही है.

- इंदौर में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग एंड डाटा साइंस की ओपनिंग रैंक 9069 और क्लोजिंग रैंक 11519 रही है.

- गुवाहाटी में बायोसाइंसेज एंड बायो इंजीनियरिंग की ओपनिंग रैंक 9358 और क्लोजिंग रैंक 12170 रही है.

- मंडी में बायो इंजीनियरिंग की ओपनिंग रैंक 14040 और क्लोजिंग रैंक 16526 रही है.

- जोधपुर में बायो इंजीनियरिंग की ओपनिंग रैंक 13936 और क्लोजिंग रैंक 17195 रही है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें