एसओएफ ओलंपियाड में जोधपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Students Perform Brilliantly In SOF Olympiad एसओएफ ओलंपियाड में जोधपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन - कॉपी लिंक साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) परीक्षाओं 2025-26 में…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Students Perform Brilliantly In SOF Olympiad
एसओएफ ओलंपियाड में जोधपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
- कॉपी लिंक
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) परीक्षाओं 2025-26 में जोधपुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष 72 देशों के लाखों छात्रों ने भाग लिया, जिनमें जोधपुर के 25 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल थे।
एसओएफ के संस्थापक एवं निदेशक महाबीर सिंह ने बताया कि जेएन इंग्लिश अकादमी सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा हेतल बेनीवाल ने इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड (आईएचओ), टेडी किड्ज स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा सान्वी ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (आईईओ) तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा ओपल यादव ने नेशनल साइंस ओलंपियाड (एनएसओ) में इंटरनेशनल रैंक-1 हासिल की। सभी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि छात्रों का प्रदर्शन उनकी मेहनत, लगन और स्कूलों द्वारा दी गई मजबूत शैक्षणिक नींव को दर्शाता है। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। एसओएफ विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


