होमक्राइमधारदार हथियारों से जोधपुर में निर्मम हमला
क्राइम

धारदार हथियारों से जोधपुर में निर्मम हमला

जोधपुर में खेत पर काम कर रहे एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर सिर फोड़ा गया। पीड़ित का हाथ भी तोड़ दिया गया। सूत्र: Jodhpur News के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि हमलावरों की बाइक और हथियार मौके पर छूट गए थे। पीड़ित के बेटे ने थाने में रिपोर्ट दी है कि हमलावरों ने बदसुलूकी की और धमकी दी है।

Dainik Bhaskar के अनुसार13 जुलाई 2026 को 03:05 pm बजे
धारदार हथियारों से जोधपुर में निर्मम हमला

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Farm Attack | Man Injured Axe, Hand Broken; Son Complaint

जोधपुर में कुल्हाड़ी से हमला कर सिर फोड़ा:हाथ भी तोड़ा, पीड़ित बोला- मेरी किसी से दुश्मनी नहीं

- कॉपी लिंक

जोधपुर में खेत पर काम कर रहे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर सिर फोट दिया। हाथ तोड़ दिया गया। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के मानपुरा की है। पीड़ित का जोधपुर के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं, पीड़ित के बेटे की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है

घायल बीरमाराम (55) ने बताया कि मैं खेत में काम कर रहा था। गायों के लिए चारा तैयार कर कर रहा था। इस दौरान खींवराज, गणपत ओर गुलाब ने हमला कर दिया। आरोपी कुल्हाड़ी और लाठी लेकर आए थे। हमले के दौरान चिल्लाया तो परिवार के लोग बचाने आए। तब तक हमलावर फरार हो गए।

हमलावरों के बाइक और हथियार मौके पर छूटे

इस दौरान हमलावर की बाइक ओर हथियार भी मौके पर छूट गए। घटना के बाद बेटे ने मथुरादास माथुर हॉस्पिटल पहुंचाया। मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है।

धारदार हथियारों से हमला किया

पीड़ित के बेटे गोराराम ने बताया- तीन हमलावरों ने पिता पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। घरवालों के साथ भी बदसुलूकी की। साथ ही धमकी भी दी कि मामला दर्ज करवाया तो फिर से हमला होगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें