'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम: जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और सड़क की समस्याओं का समाधान, रवि कुमार बने 'पब्लिक के स्टार' - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Bhaskar Samadhan | Ravi Kumar Becomes Public Star After Cleaning 'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और सड़क की समस्याओं का समाधान, र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Bhaskar Samadhan | Ravi Kumar Becomes Public Star After Cleaning
'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और सड़क की समस्याओं का समाधान, रवि कुमार बने 'पब्लिक के स्टार'
- कॉपी लिंक
‘भास्कर समाधान’ पर लोगों के समस्या पोस्ट करने के बाद जोधपुर में एक ही दिन में शहर के अलग–अलग वार्ड से कचरा प्रबंधन की बेहतरीन तस्वीर देखने को मिली है। कचरा नियमित रूप से न उठने की परेशानी का हल होने से लोगों को भी खुशी हुई। इसके लिए निगम के वार्ड 34
पहले एक नजर उन समाधानों पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए…
रवि कुमार बने 'पब्लिक के स्टार'
जोधपुर से महेन्द्र पंवार ने प्रताप नगर रोड, आदर्श प्याऊ सर्किल से कचरे से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि पॉवर हाउस पार्क के पास लोग सफाई के बावजूद कचरा डाल जाते हैं। कचरा नियमित उठता है लेकिन लोगों को पांबद किए बिना यह समस्या यूं ही बनी रहेगी। समस्या के सामने आने के बाद वार्ड 34 के सफाई प्रभारी रवि कुमार ने सफाई करवाकर समस्या का समाधान कर दिया है।
पोस्ट के बाद रोड बनी, कचरा हटा
जोधपुर के सूर सागर के रिडिया चौराहा से मोहन सिंह ने कचरा न उठाए जाने और खराब रोड की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि भौमिया जी के मंदिर के सामने लोग सड़क किनारे कचरा डाल रहे हैं। बारिश में यह सारा कचरा सड़क पर आ जाता है। इस एरिया में सड़क भी काफी समय से खराब है। मामला ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद वार्ड संख्या 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ने स्थायी समाधान करवा दिया है।
एप से लोगों को मिल रहा समाधान
समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
अब एक नजर उन समस्याओं पर भी जिनका समाधान अभी प्रक्रिया में हैं…
खुले में बिजली पोल का करंट वाला तार
जोधपुर के डी रोड, लतिया लाल चौक, सरदारपुरा से अश्विनी ने बिजली के टूटे पोल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि सरदारपुरा डी रोड पर कुछ महीने पहले बिजली का पोल टूट गया था। लेकिन सही करने की बजाय इसे किनारे रखा हुआ है। वहीं बिजली के तारों को भी कवर नहीं किया गया है और ये खुले में ही पड़े हैं। इससे मॉनसून में राहगीरों को करंट लगने का डर बना रहता है।
रोड लाइट नहीं, अंधेरे में पूरी कॉलोनी
जोधपुर के हर्षवर्धन ने लक्ष्मण नगर से खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि श्रीराम नगर, नांदड़ी में पूरी कॉलोनी में रोड लाइट नहीं है। कुछ पोल पर लाइट तो हैं लेकिन लंबे समय से वह भी खराब हैं। लक्ष्मण नगर–सी में पूरी रात अंधेरा रहता है। रोड लाइट न होने के कारण हमेशा कॉलोनीवासियों को चोरी होने का डर बना रहता है। महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलने में भी कतराती हैं।
रोड बनी नहीं, रास्ते के किनारे कचरा डाला
नेशनल हैंडलूम के पीछे रामेश्वर नगर के ए–83 से किशोर ने सड़क, सफाई और कचरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में सड़क तो बनाई नहीं अब रास्ते के किनारे कचरा–मलबा और डाल दिया है। सफाई न होने से लोग भी काफी परेशान हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं।
मेनरोड पर खुले में पड़ा कचरा नहीं उठता
पावटा के भदवासिया, कचहरी रोड से चंद्रदीप सिंह चौहान ने खुले में मेन रोड पर ही कचरा पड़ा होने की शिकायत हमें भेजी है। उन्होंने लिखा कि सड़क के किनारे ही कचरे का ढेर लगा हुआ है लेकिन निगम को यह नहीं दिखता और देर तक इस कचरे को उठाया नही जाता। आने–जाने वाले लोग इस कचरे के कारण काफी परेशान होते हैं।
'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस पर छात्रों का आरोप, 'अगवा' की चेतावनी

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News


