जोधपुर में पुलिस लाइन में जवान को लगे छर्रे: अस्पताल में इलाज के बाद दी छुट्टी - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur RPTC Firing Incident | Police Trainee Injured During Training जोधपुर में पुलिस लाइन में जवान को लगे छर्रे:अस्पताल में इलाज के बाद दी छुट्टी - कॉपी लिंक जोधपुर में पुलि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur RPTC Firing Incident | Police Trainee Injured During Training
जोधपुर में पुलिस लाइन में जवान को लगे छर्रे:अस्पताल में इलाज के बाद दी छुट्टी
- कॉपी लिंक
जोधपुर में पुलिस लाइन में एक जवान छर्रा लगने से घायल हो गया। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे हुई। बताया जा रहा है कि जवान सुरेश कुमार मीणा (32) को प्रैक्टिस के दौरान छर्रा लग गया था। घटना के बाद जवान सुरेश को करीब 7:30 बजे मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद जवान को छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार- जवान सुरेश कुमार मीणा को पुलिस लाइन से हॉस्पिटल लाया गया था। जवान सुरेश के सिर में छर्रे लगे हुए थे। इलाज के बाद सुबह करीब 8:30 बजे जवान सुरेश को छुट्टी दे दी गई। हालांकि छर्रे कैसे लगे, यह जांच का विषय है।
कंपनियों के नकली सामान बेचते दुकानदार गिरफ्तार
जोधपुर के पावटा सी और बी रोड पर नामी कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने का पर्दाफाश हुआ। जयपुर के सामोद निवासी और कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि गोविंद सिंह कसाना ने जोधपुर के महामंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया था।
रिपोर्ट के मुताबिक- आरोपी रमेश जाट निवासी नौसर फलोदी अपने साथी अमित और अन्य के साथ मिलकर नकली ब्रांड को असली बताकर आम जनता को बेच रहा था। इससे जनता को ठगा जा रहा था। मूल कंपनी और सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा था। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई महावीर को सौंपी है।
- देसी दवाइयों से खून का दौरा बंद हो गया था: सहारा लेकर चलते थे; नसों के बीच से रास्ता बनाया; दो मरीजों का हिप रिप्लेसमेंट
- रिफाइनरी में इंटरव्यू देना था, एक्सीडेंट ने पहुंचा दिया अस्पताल: घायल बोला-होश आया तब लोग चिल्ला रहे थे; स्कॉर्पियो-डंपर की टक्कर में 5 की मौत
- जोधपुर में कुल्हाड़ी से हमला कर सिर फोड़ा: हाथ भी तोड़ा, पीड़ित बोला- मेरी किसी से दुश्मनी नहीं
- एयरफोर्स स्टेशन पर कर्मचारी की मौत: बुजुर्ग महिला को पड़ोसियों ने पीटा, ब्लैकमेल कर युवती से किया रेप; पढ़िए- जोधपुर शहर की क्राइम की खबरें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 35 लाख की ज्वेलरी लूट के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार, क्या कह रहे हैं वे...

रातों-रात 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, जोधपुर कमिश्नर फिर बदले: रिफाइनरी से जुड़े एसपी फील्ड से बाहर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद


